पटना: रेलवे स्टेशन पर महिला टीटीई की दबंगई, कोच अटेंडेंट को ही पीट डाला
पटना (मुकुन्द सिंह)। पूर्व मध्य रेलवे के पटना जंक्शन पर कार्यरत एक महिला टीटीई ने अपनी दबंगई में कोच अटेंडेंट की जमकर धुनाई कर दी। हालांकि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी टीटीई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। और मामले की तफ्तीश में जुट गई है और आरोपी टीटीई भी पुलिस की गिरफ्त में है।
बात कमाख्या लोकमान तिलक एक्सप्रेस की है जिसके एक कोच की सीट पर महिला टीटीई जबरन आकर बैठ गई, जिसमें उस बर्थ पर बैठी महिला यात्री ने उसे वहां से हटने के लिए कहा जिस पर टीटीई भड़क गई और उसे ट्रेन से उतारने की धमकी देने लगी जिसके बाद महिला यात्री ने कोच अटेंडेंट फकरुद्दीन अहमद से इस मामले में शिकायत की।
फकरुद्दीन अहमद ने महिला टीटीई को समझाने का प्रयास किया जिस पर टीटीई का गुस्सा चरम सीमा पर पहुंच गया और उसने सबके सामने ही अटेंडेट को ही थप्पड़ जड़ दिया और जमकर गाली दी यही नहीं इसके अलावा उसने फकरुद्दीन अहमद पर कई वार भी किये हैं।













Click it and Unblock the Notifications