इतिहासकार इरफान हबीब ने पीएम मोदी को कहा 'अनपढ़', वकील ने भेजा नोटिस
नई दिल्ली। अलीगढ़ सिविल कोर्ट के अधिवक्ता ने मंगलवार को इतिहासकार इरफान हबीब को उनके एक बयान को लेकर नोटिस भेजा है। दरअसल इतिहासकार इरफान हबीब ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह को लेकर एक बयान दिया था। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अनपढ़ कहा था वहीं, गृहमंत्री अमित शाह को अपने नाम में से शाह हटाने की सलाह दी थी।

नाराज अधिवक्ता ने इतिहासकार इरफान हबीब को भेजा नोटिस
इतिहासकार इरफान हबीब को भेजे नोटिस में वकील संदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि इतिहासकार ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में दिया गया भाषण "भारत की एकता और विविधता के खिलाफ है और यह संप्रभुता को भी चुनौती देता है। नोटिस में कहा गया है कि अपने बयान को वापस लें व इस पर माफी मांगें। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ वाद दायर कराने को कहा है। हबीब के भाषण की ओर इशारा करते हुए गुप्ता ने कहा, आपने अमित शाह को सलाह दी कि वह अपने नाम से शाह को हटा दें क्योंकि यह एक फारसी शब्द है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अनपढ़ कहा था।

अधिवक्ता संदीप अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम के प्रतिनिधि हैं
रविवार को एएमयू में हबीब ने कहा था- आरएसएस की स्थापना मुसलमानों पर हमला करने के लिए की गई थी। उन्होंने कहा कि टू-नेशन थ्योरी सावरकर लेकर आए थे और वह नाथूराम गोडसे के करीबी थे। सावरकर को कोर्ट ने परिस्थितिजन्य सबूतों के अभाव में छोड़ दिया नहीं तो उन्हें भी सजा होती। नोटिस में कहा गया है कि, इतिहासकार ने केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत अभियान में गांधी के चश्मे के उपयोग का मजाक उड़ाया था। अधिवक्ता संदीप अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम के प्रतिनिधि हैं।

'पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह दोनों मुसलमानों को दीमक कहते हैं'
नागरिकता संशोधन अधिनियम, 2019 पर हमला करते हुए, हबीब ने कहा था कि सीएए एक कठोर कानून"है जो गरीब मुसलमानों को सबसे अधिक प्रभावित करेगा। इससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। हबीब ने आगे कहा कि अमित शाह के नाम में शाह एक फारसी शब्द है, इसलिए गृह मंत्री को अपना नाम बदलना चाहिए। इरफान हबीब ने कहा कि पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह दोनों मुसलमानों को दीमक कहते हैं। उन्होंने पूछा आप मुसलमानों को दीमक क्यों कहते हैं, सिर्फ इसलिए कि वे मुसलमान हैं।
-
UDAN 2.0 Scheme: देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे, केंद सरकार ने उड़ान-2.0 योजना को दी मंजूरी -
फ्रांस में गूंजेगा भारत का नाम! 'एवियन समिट' में शामिल होंगे PM Modi, G7 बैठक में जयशंकर-बैरो की बड़ी बातचीत -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला?












Click it and Unblock the Notifications