'RSS के लिए वोट मांगेंगी, यह उम्मीद नहीं थी', जगदीश शेट्टार के लिए प्रचार करने पर सोनिया गांधी पर बरसे ओवैसी
Asaduddin Owaisi on Sonia Gandhi: असदुद्दीन ओवैसी ने सोनिया गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी आपसे ये उम्मीद नहीं थी कि आप आएसएस से जुड़े व्यक्ति के लिए वोट मांगेंगे।

Asaduddin Owaisi on Sonia Gandhi: एआईएमआईएम पर्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद नहीं थी कि सोनिया गांधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े उम्मीदवार के लिए वोट मांगेंगी।
कर्नाटक के हुबली में रैली को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि भाजपा से पाला बदलकर कांग्रेस में आए जगदीश शेट्टार के लिए सोनिया गांधी ने प्रचार किया। उन्होंने आरएसएस से जुड़े नेता के लिए प्रचार किया। इसकी हमें उम्मीद नहीं थी कि सोनिया गांधी आरएसएस से संबंधित उम्मीदवार के लिए प्रचार करेंगी।
ओवैसी ने कहा कि मैडम सोनिया गांधी जी मुझे आपसे यह उम्मीद नहीं थी कि आप एक आरएसएस के लोग के लिए प्रचार करने आएंगी। जगदीश शेट्टार तो आरएसएस से है मैडम सोनिया गांधी जी, मुझे उम्मीद नहीं थी कि आप आरएसएस के एक व्यक्ति के लिए प्रचार करेंगी। ओवैसी ने कहा कि क्या यह आपका धर्मनिरपेक्षता है? क्या ऐसे लड़ोगे मोदी से?
कांग्रेस ने हुबली-धारवाड़ सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र से जगदीश शेट्टार को मैदान में उतारा है। यहां से उन्होंने पिछली बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीता था। कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार का बचाव करते हुए कहा कि वे आरएसएस से जुड़े होने के बावजूद एक धर्मनिरपेक्ष व्यक्ति हैं।
Recommended Video

राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और जगदीश शेट्टार के साथ सोनिया गांधी ने रैली की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला किया। राहुल गांधी ने कहा कि न तो कर्नाटक और न ही भारत भाजपा की लूट, झूठ, अहंकार और नफरत के माहौल से छुटकारा पाए बिना प्रगति कर सकता है। भाजपा सरकार के काले शासन के खिलाफ आवाज बुलंद करना सबकी जिम्मेदारी है।
यह भी पढ़ें- 'मैं हुबली में जगदीश शेट्टार के सामने विजय उत्सव करूंगा', बीएस येदियुरप्पा ने फिर साधा निशाना












Click it and Unblock the Notifications