नोरा फतेही की पोस्ट ने फैंस को किया हैरान, कहा- बदला लेने में मेरा यकीन, बदला लूंगी

नोरा फतेही ने कहा- मैं बदला लूंगी, फैंस हैरान

नई दिल्ली। अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। नोरा ने लिखा है कि वो बदली लेने में यकीन रखती हैं और बदला लेंगी। इंस्टाग्राम पर लिखे इस पोस्‍ट में अभिनेत्री किस तरह से बदला लेने की बात कर रही हैं और किसकी तरफ उनका इशारा है। इसको लेकर फैंस लगातार कमेंट कर उनसे पूछ रहे हैं।

क्या लिखा है नोरा ने

क्या लिखा है नोरा ने

नोरा ने अपनी इंस्‍टाग्राम स्टोरी में लिखा, मैं पछतावे में ज्यादा यकीन नहीं रखती हूं। मुझे बदला लेना बेहतर लगता है और इसे बेहतर मानती हूं। मुझ पर यकीन रखिए. यह होकर रहेगा। इसके साथ उन्‍होंने एक डेविल इमोजी बनाया है।

फैंस कर रहे हैं सवाल

फैंस कर रहे हैं सवाल

नोरा की इस पोस्‍ट को लेकर उनके फैंस हैरान हैं और कई तरह के कयास लगा रहे हैं। उन्‍हें समझ नहीं आ रहा है कि ऐक्‍ट्रेस किस पछतावे और कौन से बदले की बात कर रही हैं। अब ये तो नोरा ही बता सकती हैं कि ये कोई गंभीर बात है या ऐसे ही उन्होंने लिखा है।

सोशल मीडिया पर खूब लोकप्रिय हैं नोरा

सोशल मीडिया पर खूब लोकप्रिय हैं नोरा

नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। नोरा के इंस्टाग्राम पर 16 मिलियन से अधिक फॅालोअर्स हैं। वो सोशल एकाउंट पर अक्सर अपने डांस वीडियोज और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

बिग बॉस और डांस से मिली शोहरत

बिग बॉस और डांस से मिली शोहरत

कनाडा में जन्मीं मोरक्को मूल की नोरा फतेही भारत में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। बिग बॅास-9 से नोरा फतेही को लोकप्रियता काफी बढ़ी थी। इसके अलावा फतेही ने बॅालीवुड में भी नाम कमाया है। बाहुबली के गाने 'मनोहरी', फिल्म स्त्री के गाने कमरिया, बाटला हाउस के साकी साकी में उनकी परफॉर्मेंस को पसंद किया गया है।

भारत-पाक युद्ध पर बन रही फिल्म में दिखेंगी नोरा

भारत-पाक युद्ध पर बन रही फिल्म में दिखेंगी नोरा

नोरा फतेही जल्दी ही फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में भी नजर आने जा रही हैं। इस फिल्म में नोरा एक जासूस के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म नोरा अजय देवगन के साथ दिखेंगी। फिल्म भुज की कहानी 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौर की है।

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14: सोनाली फोगाट ने 12 साल छोटे अली के लिए खुलेआम जताया प्यार तो उनकी 14 साल की बेटी ने क्या सोचा, खुद सोनाली ने बताया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+