Bigg Boss 14: सोनाली फोगाट ने बताया- अली को लेकर क्या कहती हैं उनकी बेटी और परिवार

Bigg Boss 14: सोनाली फोगाट ने बताया- अली को लेकर क्या कहती हैं उनकी बेटी और परिवार

नई दिल्ली। अभिनेत्री और भाजपा नेता सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) बिग बॉस (Bigg Boss) के घर से बाहर हो चुकी हैं। सोनाली फोगाट को बिग बॉस के इस सीजन में वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली थी। 33 दिन सोनाली बिग बॉस के घर में रहीं। इस दौरान कई दूसरे कंटेस्टेंट से लड़ाई तो अली गोनी से अपने प्यार का इजहार करने को लेकर उनको काफी चर्चा मिली। बिग बॉस से बाहर होने के बाद अब सोनाली ने शो में अपने अनुभव और अली गोनी के लिए अपनी भावनाओं को लेकर खुलकर बात की है।

अली से रिश्ते पर ये बोलीं सोनाली

अली से रिश्ते पर ये बोलीं सोनाली

सोनाली फोगाट ने इंडिया टुडे से एक इंटरव्यू में कहा- अली को लेकर मेरी भावनाएं शो की किसी रणनीति का हिस्सा नहीं थीं। उनके लिए मैंने जो कहा वो सच था। मैंने इसको लेकर अपनी बेटी, मां, और परिवार से बात की है। किसी को भी अली को लेकर मेरी भावनाओं से कोई परेशानी नहीं हैं। मेरे परिवार को नहीं लगता कि किसी को पसंद करना गलत हो सकता है। मेरे परिवार ने और मेरी बेटी ने कहा कि उनको इससे किसी भी चीज से कोई समस्या नहीं है। वो मेरे साथ खड़े हैं।

 रोटी के लिए लड़ाई सबसे बुरी याद

रोटी के लिए लड़ाई सबसे बुरी याद

सोनाली ने कहा कि उनकी शो में मेरी सबसे बुरी याद यह है कि रोटी के टुकड़े के लिए उनको भलाबुरा कहा गया। रुबीना रोजाना 10-15 रोटियां फेंक देती थी। अर्शी बचे हुई रोटी फ्रिज में रखती थी और फिर बाद में फेंक देती थी। मुझे बुरा लगा कि इस तरह के एक छोटे से मुद्दे के लिए अपमानित होना पड़ा।

इतनी जल्दी बाहर होने की उम्मीद नहीं थी

इतनी जल्दी बाहर होने की उम्मीद नहीं थी

सोनाली ने कहा कि उनको अभी शो से बाहर हो जाने की उम्मीद नहीं थी। वो अभी और ज्यादा घर में रहने की उम्मीद कर रही थीं। वहीं साथी प्रतिभागियों के बारे में बात करते हुए सोनाली ने कहा कि रूबीना में एक सुपरियोरिटी कॉम्पलेक्स है। जिसके चलते उनकी उससे नहीं बनी। उन्होंने कहा कि राहुल वैद्य से उनकी अच्छी बनती थी।

एक बेटी की मां हैं सोनाली

एक बेटी की मां हैं सोनाली

हरियाणा से आने वाली सोनाली फोगाट सिंगल मदर हैं। उनकी 14 साल की एक बेटी यसोधरा हैं। सोनाली ने पॉलिटिशियन संजय फोगट से शादी की थी, जिनका 2016 में निधन हो गया था। जिसके बाद सोनाली अपनी बेटी यशोधरा का पालन-पोषण कर रही है। सोनाली फोगाट ने टिकटॉक वीडियो के जरिए अपनी पहचान बनाई थी। इसके बाद वो भाजपा में शामिल होकर विधानसभा का चुनाव लड़ीं। हालांकि वो जीत नहीं पाईं थीं।

ये भी पढ़ें- farmers protest: उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों से गाजीपुर बॉर्डर खाली करने को कहा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+