राज ठाकरे और MNS पार्टी को बदनाम करने के आरोप में तनुश्री के खिलाफ शिकायत दर्ज

बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के खिलाफ गैर-संज्ञेय अपराध की शिकायत दर्ज कराई गई है। सुमंत दास नाम के एक शख्स ने तनुश्री के खिलाफ ये शिकायत राज ठाकरे और एमएनएस पार्टी को बदनाम करने के आरोप में दर्ज कराई है।

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के खिलाफ गैर-संज्ञेय अपराध की शिकायत दर्ज कराई गई है। सुमंत दास नाम के एक शख्स ने तनुश्री के खिलाफ ये शिकायत राज ठाकरे और एमएनएस पार्टी को बदनाम करने के आरोप में दर्ज कराई है। दास ने महाराष्ट्र के बीड़ जिले के कैज पुलिस स्टेशन में तनुश्री के खिलाफ गैर-संज्ञेय अपराध की शिकायत दर्ज की। बता दें कि तनुश्री ने एमएनएस पार्टी की तुलना आईएसआईएस से की थी और उसे एक हिंसक पार्टी बताया था।

Tanushree Dutta

तनुश्री दत्ता के खिलाफ महाराष्ट्र की बीड़ जिले में गैर-संज्ञेय अपराध की शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत सुमंत दास नाम के शख्स ने राज ठाकरे और एमएनएस पार्टी को बदनाम करने के आरोप में कराई है। तनुश्री दत्ता का अब तक इस शिकायत पर किसी तरह का बयान सामने नहीं आया है।

बता दें कि नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाने वालीं तनुश्री दत्ता ने एमएनएस पार्टी के खिलाफ भी जमकर गुस्सा निकाला था। तनुश्री ने कहा था कि 10 साल पहले फिल्म सेट पर नाना पाटेकर ने एमएनएस पार्टी के कार्यकर्ताओं को बुलाकर उनकी गाड़ी से तोड़फोड़ कराई थी।

ये भी पढ़ें: तनुश्री दत्ता-नाना पाटेकर विवाद के बीच सपना ने बताई अपने साथ हुई घटना

इस बारे में बात करते हुए तनुश्री ने कहा था कि राज ठाकरे की एमएनएस सिर्फ एक पार्टी नहीं है बल्कि उसकी विचारधारा अलकायदा और आईएसआईएस जैसे आतंकवादी संगठन की है। 'वो हिसंक, विघटनकारी, सांप्रदायिक और असहिष्णु है। कोई भी इस बारे में बता सकता है। मैं उस वक्त तो चुप हो गई थी और डर गई थी लेकिन अब मैं इस मामले में चुप रहने वाली नहीं।'

तनुश्री ने एमएनएस को गुंडों की पार्टी करार देते हुए दावा किया था कि बाल ठाकरे की कुर्सी राज को नहीं मिली, इसलिए खुद को साबित करने के लिए वे अपने गुंडे तोड़फोड़ के लिए भेजते हैं। हाल ही में एमएनएस पार्टी की यूथ विंग ने बिग बॉस के मेकर्स को खुली धमकी देते हुए उन्हें एक खत सौंपा था। एनएनएस ने धमकी दी थी कि अगर वो तनुश्री को बिग बॉस में लेते हैं तो पार्टी सेट को तबाह कर देगी।

ये भी पढ़ें: मनसे की धमकी- तनुश्री दत्ता बिग-बॉस में आईं तो तोड़ डालेंगे सेट, बंद करा देंगे शो

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+