मनसे की धमकी- तनुश्री दत्ता बिग-बॉस में आईं तो तोड़ डालेंगे सेट, बंद करा देंगे शो

मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की यूथ विंग ने अभिनेत्री तनुश्री दत्ता को बिग-बॉस में लिए जाने पर इस टीवी शो को बंद करा देने की धमकी दी है। मनसे कार्यकर्ताओं ने शो के निर्माताओं को एक लेटर सौंपते हुए कहा है कि अगर वो दत्ता को शो में लेते हैं तो लोनावाला में लगा बिग-बॉस का सेट तोड़ दिया जाएगा और शो की शूटिंग नहीं होने दी जाएगी। मीडिया में इस तरह की रिपोर्ट्स आई हैं कि तनुश्री दत्ता को टीवी शो बिग-बॉस में जगह मिल सकती है। जिसके बाद मनसे ने ये धमकी दी है।

तनुश्री ने मनसे कार्यकर्ताओं पर लगाए हैं गंभीर आरोप

तनुश्री ने मनसे कार्यकर्ताओं पर लगाए हैं गंभीर आरोप

तनुश्री दत्ता ने मनसे कार्यकर्ताओं पर दस साल पहले उनकी गाड़ी पर हमला करने और तोड़फोड़ के आरोप लगाए हैं। दत्ता ने राज ठाकरे के नेतृत्व वाले मनसे को गुंड़ो का दल बताते हुए कहा है कि दस साल पहले नाना पाटेकर के इशारे पर इस दल के लोगों ने उन पर हमला किया था। तनुश्री का कहना है कि दस साल पहले शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उनसे बदसलूकी की थी और जब उन्होंने इसका विरोध किया तो मनसे के लोगों ने उन पर हमला किया।

तनुश्री दत्ता ने मनसे को ISIS जैसा बताया

तनुश्री दत्ता ने मनसे को ISIS जैसा बताया

तनुश्री ने कहा है कि राज ठाकरे की मनसे सिर्फ एक पार्टी नहीं है बल्कि उसकी विचारधारा अलकायदा और आईएसआईएस जैसे आतंकवादी संगठन की है, वो हिसंक, विघटनकारी, सांप्रदायिक और असहिष्णु है, कोई भी इस बारे में बता सकता है। मैं उस वक्त तो चुप हो गई थी और डर गई थी लेकिन अब मैं इस मामले में चुप रहने वाली नहीं। उन्होंने राज ठाकरे को भी नालायक करार दिया है।

तनुश्री ने पाटेकर पर लगाया है यौन उत्पीड़न का आरोप

तनुश्री ने पाटेकर पर लगाया है यौन उत्पीड़न का आरोप

मालूम हो कि अभिनेत्री तनुश्री ने साफ शब्दों में नाना पाटेकर पर इल्जाम लगाया है कि आज से 10 साल पहले यानी कि 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर नाना ने न केवल उनका सेक्शुअल हैरेसमेंट किया था, बल्कि एक मनसे पार्टी के कार्यकर्ताओं को बुलाकर उनकी कार पर हमला भी करवाया था और उनके और पिता को धमकाया भी था लेकिन उस वक्त किसी ने भी मुझे इंडस्ट्री में सपोर्ट नहीं किया था। जबकि नाना पाटेकर ने इन सारे आरोपों का खंडन करते हुए तनुश्री दत्ता को ही झूठा बोल दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+