तनुश्री दत्ता-नाना पाटेकर विवाद के बीच सपना ने बताई अपने साथ हुई घटना

जब से तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के खिलाफ यौन शोषण को लेकर बोला है, तभी से बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस भी इसके लेकर खुलकर बोल रही हैं। एक्ट्रेसेस इंडस्ट्री में अपने साथ हुए यौन शोषण की घटनाओं को लेकर सामने आ रही हैं।

Sapna Pabbi

नई दिल्ली। जब से तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के खिलाफ यौन शोषण को लेकर बोला है, तभी से बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस भी इसके लेकर खुलकर बोल रही हैं। एक्ट्रेसेस इंडस्ट्री में अपने साथ हुए यौन शोषण की घटनाओं को लेकर सामने आ रही हैं। 'खामोशियां' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं एक्ट्रेस सपना पाबी ने भी अब अपने साथ हुई घटना शेयर की है। सपना ने बताया कि एक बार एक फिल्म के सेट पर उनके साथ क्या हुआ था और कैसे फिल्म के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर ने उनकी कोई मदद नहीं की थी।

सपना ने बताई अपने साथ हुई घटना

सपना ने बताई अपने साथ हुई घटना

तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में बोलते हुए एक्ट्रेस सपना पाबी ने अपने साथ हुई एक दर्दनाक घटना का जिक्र किया है। सपना ने बताया कि एक फिल्म के सेट पर डायरेक्टर ने उन्हें एक खास किस्म की बिकिनी पहनने को मजबूर कर दिया था। सपना ने लिखा कि एक फिल्म के डांस सीन के लिए उन्हें एक बिकिनी पहननी थी, जिसमें वो सहज महसूस नहीं कर रही थीं। सपना ने ये बात अपनी महिला स्टाइलिस्ट को बताई और कहा कि अंडरवायर बिकिनी पहनकर 7 घंटे डांस करने से उन्हें तकलीफ होगी।

'डायरेक्टर ने बिकिनी पहनने को किया मजबूर'

'डायरेक्टर ने बिकिनी पहनने को किया मजबूर'

सपना ने स्टाइलिस्ट से कहा कि वो उन्हें बिना अंडरवायर वाली बिकिनी दे दें, जिसमें वो ज्यादा सहज महसूस करेंगी। सपना ने बताया कि डायरेक्टर ने उन्हें वही बिकिनी पहनने के लिए मजबूर किया। सपना ने प्रोडक्शन हाउस से ब्लैकलिस्ट होने के चक्कर में वही बिकिनी पहनकर डांस किया। ऐसा करने से उन्हें आधी रात में बदन में काफी दर्द भी हुआ। अगले दिन जब वो शूटिंग में लेट हुई और उन्होंने ये बात अपने प्रोड्यूसर को बताई तो वो वापस सपना को ही दोष देने लग गए कि वो एक ब्रा के लिए इतने नाटक कर रही हैं।

'महिलाओं को एक-दूसरे के साथ आने की जरूरत'

'महिलाओं को एक-दूसरे के साथ आने की जरूरत'

सपना ने अपने इस लंबे पोस्ट में उन महिलाओं पर भी निशाना साधा जो ऐसे वक्त में साथी महिलाओं के विरुद्ध ही बोलती हैं। सपना ने कहा कि महिलाओं को एक-दूसरे के साथ आने की जरूरत है, न कि उन्हें एक-दूसरे के खिलाफ होना चाहिए। उन्होंने बताया कि जब वो प्रोड्यूसर् को बिकिनी वाली बात बता रही थीं तो उनकी महिला स्टाइलिस्ट वहां खड़ी होकर उनपर हंस रही थी। सपना ने कहा कि वो तनुश्री दत्ता पर यकीन करती हैं और अब महिलाओं को एक-दूसरे के साथ खड़ा होने की जरूरत है।

क्या बॉलीवुड में हो गई है #MeToo की शुरुआत?

क्या बॉलीवुड में हो गई है #MeToo की शुरुआत?

नाना पाटेकर पर तनुश्री दत्ता के लगाए गए आरोप बॉलीवुड में #MeToo की शुरुआत बताया जा रहा है। तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के खिलाफ 10 साल पहले 'हॉर्न ओके प्लीस' फिल्म के सेट पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। वहीं उन्होंने खुलासा किया था कि विवेक अग्निहोत्री ने 'चॉकलेट' फिल्म के सेट पर उनसे कपड़े उतार कर नाचने को कहा था। तनुश्री के दावों को दो चश्मदीदों का भी साथ मिला है। एक्ट्रेस को भले 10 साल पहले कोई सपोर्ट न मिला हो, लेकिन आज अधिकतर सितारे उनके साथ हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+