OBC नॉन-क्रीमी लेयर आय सीमा बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं, केंद्र ने कहा- मौजूदा 8 लाख रु पर्याप्त
OBC नॉन-क्रीमी लेयर आय सीमा बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं, केंद्र ने कहा- मौजूदा 8 लाख रु पर्याप्त

लोकसभा में मंगलवार को केंद्र सरकार ने साफ कर दिया किओबीसी नॉन-क्रीमी लेयर की आय सीमा बढ़ाने को कोई प्रस्ताव नहीं है। केंद्र ने कहा OBC नॉन-क्रीमी लेयर की स्थिति निर्धारित करने के लिए 8 लाख रुपये की मौजूदा वार्षिक आय सीमा "पर्याप्त" है। ये बात केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने निचले सदन में इससे संबंधित प्रश्न का लिखित उत्तर देते हुए कही।
मंत्री वीरेंद्र कुमार ने कहा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए नॉन- क्रीमी लेयर की स्थिति निर्धारित करने के लिए वार्षिक आय सीमा को अब तक चार बार संशोधित किया गया है।
किसे मिलता है नॉना क्रीमी-लेयर का लाभ
बता दें ओबीसी नॉन-क्रीमी लेयर का लाभ करने वाले कैंडिडेट के माता-पिता की वार्षिक आय 8 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। क्रीमी लेयर की स्थित तभी मानी जाएगी। वहीं वार्षिक आय की गणना के लिए वेतन और कृषि आय को आय नहीं माना जाता है।
कांग्रेस नेता ने किया था ये सवाल
दरअसल, कांग्रेस सदस्य डीन कुरियाकोस ने लोकसभा में प्रश्न किया था कि अगले वित्तीय वर्ष के पूरा होने से पहले ओबीसी गैर-क्रीमी लेयर वार्षिक आय सीमा को मौजूदा 8 लाख रुपये से बढ़ाकर 12 लाख रुपये करने का कोई प्रस्ताव है। मंत्री ने अपने जवाब में कहा 'ओबीसी नॉन-क्रीमी लेयर की सीमा में संशोधन का कोई प्रस्ताव नहीं है क्योंकि मौजूदा आय सीमा को पर्याप्त माना जाता है।
आयोग से कोई सिफारिश आधिकारिक तौर पर नहीं मांगी है
इस प्रश्न का जवाब देते हुए मंत्री ने स्पष्ट किया कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने मौजूदा ओबीसी क्रीमीलेयर मानदंड में संशोधन के लिए राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग से कोई सिफारिश आधिकारिक तौर पर नहीं मांगी है। मंत्री ने कहा 8 सितंबर, 1993 को ओबीसी आरक्षण योजना की शुरुआत के समय उम्मीदवारों की ओबीसी गैर-क्रीमी लेयर स्थिति का निर्धारण करने के लिए आय मानदंड 1 लाख रुपये प्रति वर्ष तय किया गया था।
आय सीमा को अब तक चार बार संशोधित किया जा चुका है
मंत्री ने कहा इस आय सीमा को अब तक चार बार संशोधित किया जा चुका है।केंद्र ने सितंबर 2017 में ओबीसी गैर-मलाईदार परत के लिए वार्षिक आय सीमा को 6 लाख रुपये से बढ़ाकर 8 लाख रुपये कर दिया।पिछले दो वर्षों में, मीडिया के विभिन्न वर्गों ने बताया कि केंद्र इस श्रेणी के लिए वार्षिक आय सीमा को 8 लाख रुपये से बढ़ाकर 12 लाख करने पर विचार कर रहा था।












Click it and Unblock the Notifications