सीनियर डॉक्टर ने कोरोना वायरस को लेकर दी राहत भरी खबर, कहा- इसे रोका जा सकता है
नई दिल्ली। भारत सहित पूरी दुनिया में कोरोना वायरस (Covid-19) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लोगों में वायरस को लेकर काफी डर बना हुआ है। इस मामले पर इंडियन एसोसिएशन ऑफ पीडियाट्रिक्स में मीडिया सेल के अध्यक्ष डॉक्टर रवि मलिक ने कहा कि कोरोना वायरस को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा, आमतौर पर फेफड़ों से संबंधित वायरस बच्चों को प्रभावित करते हैं और उनमें मृत्यु दर भी अधिक होती है लेकिन ये कोरोना वायरस के मामले में सच नहीं है। इससे डरने की कोई जरूरत नहीं है, यह एक रोकी जाने वाली बीमारी है।
Recommended Video

बता दें पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस (COVID-19) से जंग लड़ रही है। दुनियाभर में वायरस के कारण 8,961 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमित लोगों की संख्या 219,087 का आंकड़ा पार कर चुकी है। भारत की बात करें तो यहां भी संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 168 हो गई है, जबकि इस महामारी से 3 लोग मौत के शिकार भी हुए हैं। केंद्र और राज्य सरकारें वायरस से निपटने के लिए हर जरूरी कदम उठा रही हैं।
Coronavirus: निक के साथ पिछले 8 दिन से आइसोलेशन में हैं प्रियंका चोपड़ा, शेयर किए कई वीडियो












Click it and Unblock the Notifications