Coronavirus: निक के साथ पिछले 8 दिन से आइसोलेशन में हैं प्रियंका चोपड़ा, शेयर किए कई वीडियो

नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना वायरस (Covid-19) का खतरा मंडरा रहा है। जिसकी चपेट में कई देश आ चुके हैं। भारत में हर दिन इसके मामले बढ़ रहे हैं। वायरस से बचाव के लिए केंद्र और राज्य सरकारें हर जरूरी कदम उठा रही हैं। साथ ही लोगों से सावधानी बरतने को भी कहा जा रहा है। इस बीच अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कई वीडियो शेयर किए हैं। वह पिछले आठ दिनों से पति निक जोनस के साथ घर में बंद (सेल्फ-आइसोलेशन) हैं।

'ये एक फिल्म के जैसा लग रहा है'

'ये एक फिल्म के जैसा लग रहा है'

हालांकि प्रियंका सोशल मीडिया के जरिए लोगों में वायरस को लेकर जागरुकता फैलाने की पूरी कोशिश कर रही हैं। एक वीडियो में प्रियंका ने कहा, 'मैं उम्मीद करती हूं कि आप सब सुरक्षित होंगे। मैं बस आकर हेलो करना चाहती थी। हमारा जीवन पूरी तरह से उलट पुलट हो गया है। ये एक फिल्म के जैसा लग रहा है लेकिन ऐसा है नहीं। मैं और निक बीते एक हफ्ते से घर में बंद हैं। आज हमारे सेल्फ-आइसोलेशन का 8वां दिन है।'

'हमारा शेड्यूल काफी अलग था'

'हमारा शेड्यूल काफी अलग था'

वह कहती हैं, 'हमारा शेड्यूल काफी अलग था, हमारे आसपास पूरे दिन काफी सारे लोग हुआ करते थे और अब अचानक ऐसा हो रहा है। मैं काफी अजीब महसूस कर रही हूं। मुझे लगता है कि आप भी कुछ ऐसा ही महसूस कर रहे होंगे। हम अभी सभी तरह से बचाव कर रहे हैं, हम स्वस्थ और सुरक्षित हैं। हम सोशल डिस्टेंसिंग की प्रेक्टिस कर रहे हैं।'

इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लाइव

इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लाइव

इसी क्रम में प्रियंका ने कोविड 19 वायरस पर काम कर रहे डॉक्टर और विश्व स्वास्थ्य संगठन के अधिकारियों के साथ इंस्टाग्राम और फेसबुक पर 12.30 बजे लाइव करने की बात भी कही। उन्होंने इसकी सूचना ट्विटर के जरिए दी है। वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा- डॉ. ट्रेडॉस के साथ मैं कल (गुरुवार) को 12.30 बजे इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लाइव रहूंगी। डब्ल्यूएचओ से मारिया वॉन कर्कहोव और ग्लोबल सिटिजन के सीईओ ह्यू इवांस भी साथ होंगे। उनसे आप कोविड 19 के बारे में सभी सवाल पूछ सकते हैं, जिनके जवाब आपको सीधे सही सोर्स से मिलेंगे।

यूनीसेफ से संबंधित भी कई बातें बताई

सोशल मीडिया पर प्रियंका ने यूनीसेफ से संबंधित भी कई बातें बताई हैं। उन्होंने इसका एक आर्टिकल भी शेयर किया है और बताया है कि कोरोना वायरस के बारे में बच्चों से कैसे बात करें। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में दिखाई दी थीं। फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी थे। फिलहाल प्रिंयका अपने कई प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं, जिनमें 'मैट्रिक्स 4', 'द व्हाइट टाइगर' और 'वी कैन बी हीरोज' शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+