'बेटा ऐसा करने से लाभ नहीं होगा, मैं आपके लिए आया हूं', जनसभा में खंभे पर चढ़ी लड़की से PM मोदी ने की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसभा के दौरान एक लड़की ने अजीब हरकत की। वे प्रधानमंत्री के जनसभा के दौरान खंभे पर चढ़ गई। देखते ही मौके पर हड़कंप मच गया।
पीएम मोदी की भी नजर लड़की पर पड़ गई। उन्होंने लड़की से बार-बार नीचे उतरने का अनुरोध किया। उन्हें उसकी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।

पीएम मोदी ने बार-बार लड़की से अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि बेटा यहां ऐसा करने से लाभ नहीं होगा। मैं यहां आपके लिए आया हूं। प्लीज आप उतर जाइए। ऐसा करना गलत है। आप पहले नीचे उतर जाइए। आपकी जो भी समस्या है, मैं उसका हल कराऊंगा।
मैं आपके लिए यहां आया हूं। बेटा आप इससे ऊपर मत जाइए। आप नीचे उतर कर अपनी बात रखिए, मैं आपकी बात सुनूंगा। आप इससे ऊपर मत चढ़ो। पीएम मोदी ने बार-बार अनुरोध कर उन्हें नीचे उतरने को कहा।
बता दें कि पीएम मोदी विधानसभा चुनाव के बीच तेलंगाना में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसी बीच ये घटना सामने आई।
बता दें कि तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए हैदराबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रैली को संबोधित करने पहुंचे। जहां मंच पर पीएम मोदी से बात करते हुए एमआरपीएस नेता कृष्णा मडिगा अचानक भावुक हो गए, जिनको पीएम मोदी ने ढांढस बंधाया। दरअसल, हैदराबाद के सिकंदराबाद में एमआरपीएस (मडिगा रिजर्वेशन पोराटा समिति) के प्रमुख मंदा कृष्णा मडिगा ने पीएम मोदी के साथ मंच साझा किया।
दोनों नेता आपस में बात करते थे, कि अचानक कृष्णा मडिगा रो पड़े, जिसके बाद पीएम मोदी ने उन्हें गले लगाया और सांत्वना दी। बता दें कि पीएम मोदी मडिगा रिजर्वेशन पोराटा समिति (एमआरपीएस) द्वारा आयोजित रैली को संबोधित करने हैदराबाद पहुंचे थे। इस दल के प्रमुख मंदा कृष्णा मडिगा हैं, जो कि तेलगू राज्यों में मडिगा समुदाय का सबसे बड़ा घटक माना जाता है।
यह भी पढ़ें- PM Modi Rally: मंच पर बात करते हुए पीएम मोदी के सामने रो पड़े कृष्णा मडिगा, PM ने ऐसे संभाला












Click it and Unblock the Notifications