PM Modi Rally: मंच पर बात करते हुए पीएम मोदी के सामने रो पड़े कृष्णा मडिगा, PM ने ऐसे संभाला
PM Modi Hyderabad Rally: तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए हैदराबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रैली को संबोधित करने पहुंचे, जहां मंच पर पीएम मोदी से बात करते हुए एमआरपीएस नेता कृष्णा मडिगा अचानक भावुक हो गए, जिनको पीएम मोदी ने ढांढस बंधाया।
दरअसल, हैदराबाद के सिकंदराबाद में एमआरपीएस (मडिगा रिजर्वेशन पोराटा समिति) के प्रमुख मंदा कृष्णा मडिगा ने पीएम मोदी के साथ मंच साझा किया। दोनों नेता आपस में बात करते थे, कि अचानक कृष्णा मडिगा रो पड़े, जिसके बाद पीएम मोदी ने उन्हें गले लगाया और सांत्वना दी।

बता दें कि पीएम मोदी मडिगा रिजर्वेशन पोराटा समिति (एमआरपीएस) द्वारा आयोजित रैली को संबोधित करने हैदराबाद पहुंचे थे। इस दल के प्रमुख मंदा कृष्णा मडिगा हैं, जो कि तेलगू राज्यों में मडिगा समुदाय का सबसे बड़ा घटक माना जाता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक रैली में कहा, "मैं मादिगा समुदाय के लोगों से कहूंगा कि आपको जितना BRS से सतर्क रहना है उतना ही कांग्रेस से सावधान रहना है। BRS दलित विरोधी और कांग्रेस भी इसमें कम नहीं है।
उन्होंने सत्तारूढ भारत राष्ट्र समिति पर निशाना साधते हुए कहा कि BRS ने नए संविधान की मांग करके बाबा साहब का अपमान किया और कांग्रेस का इतिहास भी कुछ ऐसा ही है। कांग्रेस के कारण ही दशकों तक बाबा साहब को भारत रत्न नहीं दिया गया।
हैदराबाद में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, "आजादी के बाद आपने देश में कई सरकारें देखी हैं, हमारी सरकार ऐसी है जिसकी सर्वोच्च प्राथमिकता गरीब कल्याण, वंचितों को वरीयता देना है, भाजपा जिस मंत्र पर चलती है वह सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास है।"
जानिए कौन हैं मंदा कृष्णा मडिगा?
मंदा कृष्णा, मादिगा समुदाय का नेतृत्व करते हैं। एमआरपीएस की स्थापना मंडा कृष्णा मडिगा के नेतृत्व में जुलाई 1994 में आंध्र प्रदेश के परकासम जिले में हुई थी। इसकी स्थापना का उद्देश्य अंतरिम आरक्षण को लागू करना था। इस समुदाय का तेलंगाना की 20 से 25 सीटों पर जीत का दबदबा रखता है। ऐसे में मंडा कृष्णा के साथ एक बैठक के बाद बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में मंडिगा समुदाय को अंतिरम आरक्षण देने का वादा भी किया। एक बड़ी आबादी वाली इस दलित समुदाय का पारंपरिक कार्य लेदर का काम करना रहा है।












Click it and Unblock the Notifications