रेल बजट खत्म करने को लेकर मोदी सरकार पर बरसे नीतीश

नई दिल्ली। रेल बजट को आम बजट में मिला देने के मोदी सरकार के फैसले की नीतीश कुमार ने आलोचना की है।

nitish


केन्द्र सरकार ने फैसला किया है कि अगले साल से रेल बजट अलग से संसद में पेश नहीं किया जाएगा। रेल बजट को आम बजट में ही शामिल किया जाएगा।

केन्द्र की मोदी सरकार के इस फैसले पर एतराज जताते हुए पूर्व रेल मंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मोदी सरकार का ये कदम ठीक नहीं है।

नीतीश कुमार ने कहा कि भारतीय रेलवे की दुनियाभर में एक पहचान है लेकिन मोदी सरकार के इस फैसले के बाद देश के इस सबसे बड़े सार्वजनिक वाहक की स्वायत्तता ही खत्म हो जाएगी।

1924 से अलग पेश हो रहा रेल बजट

खबरों के मुताबिक, ब्रिटिश काल (1924) से अलग रेल बजट की प्रथा को केन्द्र सरकार खत्म करने का फैसला ले लिया है। इस बाबत वित्त और रेल मंत्रालयों के मंत्री और आला-अधिकारियों के बीच भी बातचीत हो चुकी है।

वित्त मंत्रालय ने एक पांच सदस्यों की कमेटी का गठन किया है, जो रेल बजट को खत्म करके उसे आम बजट के साथ मिलाने की प्रक्रिया को अंजाम देगी।

रेल बजट को खत्म करने की मांग नीति आयोग के दो सदस्यों बिबेक ओबेरॉय और किशोर देसाई की कमेटी की तरफ से दी गई थी, जिसके बाद केन्द्र सरकार ने भी इसे सही माना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+