गलत पार्किंग में खड़ी कार की तस्वीर दिलाएगी 500 का ईनाम, नितिन गडकरी जल्द लाने वाले हैं नया कानून

नई दिल्ली, 17 जून। अक्सर आप दूसरों की गलती की वजह से मुश्किल का सामना करते हैं। जब लोग गलत जगह पर अपनी कार पार्क कर देते हैं तो इससे ना सिर्फ आपको बल्कि काफी लोगों को समस्या होती है। गलत पार्किंग की वजह से ट्रैफिक जाम लगता है, हादसे होते हैं। लेकिन अब इस समस्या से निजात दिलाने के लिए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी नया तरीका लेकर आए हैं।

तस्वीर खींचिए, ईनाम जीतिए

तस्वीर खींचिए, ईनाम जीतिए

नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि वह एक नया कानून तैयार करने में जुटे हैं जिसके तहत अगर आप गलत पार्किंग में खड़ी गाड़ी की तस्वीर को क्लिक करके देते हैं तो आपको इसका ईनाम मिलेगा। दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए गडकरी ने कहा कि इस तरह के कानून से गलत जगह पर पार्क होने वाली गाड़ियों के जंजाल से मुक्ति मिल सकती है।

500 रुपए का मिलेगा ईनाम

500 रुपए का मिलेगा ईनाम

गडकरी ने कहा कि मैं जल्द ही ये कानून लाने जा रहा हूं जिसके तहत गलत जगह पर खड़ी कार की अगर कोई तस्वीर क्लिक करके भेजता है और नियम का उल्लंघन करने वाले पर 1000 रुपए का जुर्माना होता है तो तस्वीर क्लिक करने वाले को 500 रुपए का ईनाम दिया जाएगा। इससे पार्किंग की समस्या का समाधान हो सकता है। हालांकि अभी केंद्रीय मंत्री का बयान कानूनी तौर पर सही नहीं है, लेकिन अगर नया कानून इस तरह का लाया जाता है तो यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या इससे पार्किंग की समस्या का समाधान होगा।

 अमेरिका जैसे हालात भारत में

अमेरिका जैसे हालात भारत में

इसके साथ ही गडकरी ने इस बात का अफसोस जताया कि लोग पार्किंग की जगह पर गाड़ी सही से नहीं खड़ी करते हैं जिसकी वजह से पार्किंग की जगह नहीं बचती है। उन्होंने कहा कि आजकल हर किसी की यह जरूरत बन गई है कि वह कार रखे। मेरे कुक के पास भी नागपुर में सेकेंड हैंड कार है। पहले हम अमेरिका में कुक और घर में काम करने वालों के पास कार की बात सुनकर चौंक जाते थे लेकिन अब भारत में भी ऐसी स्थिति आ गई है। नितिन गडकरी ने कहा कि पार्किंग में कोई जगह नहीं छोड़ता है, अधिकतर लोग अपनी कार को सड़क पर ही खड़ी करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+