Nipah Virus: कोझिकोड में सरकार ने दी राहत, आज से खुलेंगी दुकानें और लोग कर सकेंगे यात्रा
केरल, 15 सितंबर। कोरोना के साथ-साथ निपाह वायरस का आतंक झेल रहे केरलवासियों को आज से फौरी राहत मिली है क्योंकि राज्य सरकार ने बुधवार से सख्त नियमों में कुछ ढ़ील दी है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने इस बारे में ऐलान करते हुए कहा कि बीते 14 दिनों से कोझिकोड में एक भी निपाह का केस सामने नहीं आने से अब यहां 9वें वार्ड को छोड़कर बाकी सब जगह से कंटेनमेंट जोन हटाया जा रहा है। अब लोग यहां दुकाने खोल सकते हैं और यात्रा कर सकते हैं।

Recommended Video
लेकिन अगर किसी भी व्यक्ति को जरा भी अपनी तबीयत गड़बड़ लगती है या फिर उसे निपाह के लक्षण दिखाई पड़ते हैं तो उनसे अपील है कि वो लोग घर में ही रहें और बाहर ना निकलें और सारी सावधानी बरतें और तुरंत डॉक्टरों से मिले और स्वास्थ्य कर्मियों को अपनी समस्या बताएं, प्रशासन हर किसी की मदद करेगा और आज से राज्य में फिर से वैक्सीनेशन प्रोग्राम स्टार्ट होगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि निपाह संपर्क सूची में शामिल 3 व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है इसका परीक्षण एनआईवी पुणे में किया गया था। आपको बता दें कि केरल में निपाह वायरस के चलते एक 12 साल के बच्चे की मौत हो गई थी।

जिसके बाद राज्य के कुछ इलाकों में लॉकडाउन लगा दिया था और कुछ एरिया को कंटेनमेंट जोन में तब्दील कर दिया था। गौरतलब है कि केरल में कोरोना वायरस के भी केस बढ़े हुए हैं। ऐसे में निपाह के अटैक ने राज्यवासियों की दहशत और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है, प्रशासन की ओर से हर संभव कोशिश की जा रही है कि लोग वायरस से सुरक्षित रहे और इसलिए उसने राज्य में कुछ सख्त कदम उठाए थे, जिसमें अब ढील दी गई है।
मालूम हो कि निपाह वायरस का वाहक चमगादड़ है। जिस बच्चे की मौत हुई थी उसकी घर की जांच के बाद पता चला था कि उसके घर के पीछे दो रामबूटन के पेड़ हैं, जहां पर चमगादड़ आते हैं। इसलिए लोगों से अपील की गई है कि वो बाहर से आए किसी भी फल या सब्जी को कम से कम दो से तीन बार धोकर खाएं।
निपाह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है और अभी तक इसका कोई सटीक इलाज नहीं है। ये वायरस एक तरह से एंसेफ्लाइटिस है, जिससे दिमाग को नुकसान पहुंचता है इसलिए सभी को काफी सावधान रहने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications