सर्विस रिवाल्वर से की गयी थी तंजील अहमद की हत्या
लखनऊ। एनआईए अधिकारी तंजील अहमद की हत्या के मामले नया खुलासा सामने आया है। तंजील अहमद की हत्या चोरी की गयी सर्विस रिवाल्वर से की गयी थी। तंजील अहमद की हत्या का मुख्य आरोपी मुनीर ने पूछताछ में इस बात को कबूला है।

मुनीर ने पुलिस से पूछताछ के दौरान बताया है कि उसने कई पुलिस वालों को पिस्तौल के लिए मौत के घाट उतारा है। हालांकि तंजील अहमद की हत्या के पीछे का मकसद पूरी तरह से बदला लेना था।
हथियार चुराने के लिए पुलिसवालों की हत्या के अलावा मुनीर कई सेक्युरिटी गार्ड को भी मौत के घाट उतार चुका है। उसने एक बैंक के कैश ले जाने वाले वैन के गार्ड को भी हथियार के लिए मौत के घाट उतार दिया था।
पढ़ें- मुनीर ने ही की थी नमन की हत्या
मुनीर अलीगढ़ में एक व्यापारी की हत्या का भी जिम्मेदार है, उसने व्यापारी की हत्या भी उसकी रिवाल्वर के लिए की थी। तंजील अहमद की हत्या में जो सर्विस रिवाल्वर इस्तेमाल की गयी थी वह एक कॉस्टेबल की थी। यह रिवाल्वर कॉस्टेबल धर्मपाल की थी।
मुनीर ने धर्मपाल के अलावा भी सुरेश बाबू की भी रिवाल्वर के लिए हत्या कर दी थी। पुलिस ने बताया कि हत्या में वही रिवाल्वर इस्तेमाल की गयी थी तो कॉस्टेबल के पास थी। जांच में पता चला है कि मुनीर को इस बात का भय था कि तंजील अहमद उसका एनकाउंटर करा सकते हैं लिहाजा उसने उन्हें मौत के घाट उतार दिया था।












Click it and Unblock the Notifications