NIA की श्रीनगर और दिल्ली में 9 जगहों पर छापेमारी, फलाह-ए-आम ट्रस्ट सहित 6 संगठनों पर दबिश
NIA की श्रीनगर और दिल्ली में 9 जगहों पर छापेमारी, फलाह-ए-आम ट्रस्ट सहित 6 संगठनों पर दबिश
नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) श्रीनगर (जम्मू और कश्मीर Srinagar ) और दिल्ली (Delhi) में नौ जगहों पर छापेमारी (NIA raids) कर रही है। एनआईए जिन नौ ठिकानों पर छापेमारी कर रही है, उनमें गैर सरकारी संगठन, एनजीओ और ट्रस्ट शामिल हैं। जिनके नाम हैं, फलाह-ए-आम ट्रस्ट, चैरिटी एलायंस, ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन, जेके यतेम फाउंडेशन, साल्वेशन मूवमेंट और जे एंड वॉयस ऑफ विक्टिम्स।
Recommended Video

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बुधवार (28 अक्टूबर) को भी कश्मीर घाटी में 10 जगहों और बंगलूरू में एक स्थान पर छापेमारी की थी। NIA को शक है कि ये एनजीओ और ट्रस्ट धार्मिक कार्यों के लिए जुटाए गए धन को जम्मू कश्मीर में अलगाववादी गतिविधियों में इस्तेमाल कर रहे हैं।
एनआईए के मुताबिक छापेमारी के दौरान सबूतों के तौर पर कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किए गए हैं। उन्होंने बताया था कि बुधवार (28 अक्टूबर) को कश्मीर घाटी में किए गए छापेमारी में जम्मू-कश्मीर कोअलिशन ऑफ सिविल सोसाइटी के समन्वयक खुर्रम परवेज, सहयोगी परवेज अहमद बुखारी, परवेज अहमद मट्टा शामिल थे।
इसके अलावा बंगलूरू में सहयोगी स्वाति शेषाद्रि और एसोसिएशन ऑफ पैरेंट्स ऑफ डिसैपियर्ड पर्सन्स की अध्यक्ष परवीना अहंगर के स्थानों पर भी छापेमारी की गई। इसके अलावा एनजीओ एथ्राउट और जीके ट्रस्ट के दफ्तरों में भी दबिश की गई।
-
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें












Click it and Unblock the Notifications