VIDEO: शानदार है ये न्यूली मैरिड कपल, भाभी जी हाथ में चूड़ा पहन चला रही रेस्टोरेंट, खाने वालों की लग रही लाइन
इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे लाखों लोगों को प्रेरणा मिल रही है। इंटरनेट यूजर्स भी खूब तारीफ कर रहे हैं।
नई दिल्ली, 19 जुलाई : इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे लाखों लोगों को प्रेरणा मिल रही है। इंटरनेट यूजर्स भी खूब तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में नवविवाहिता जोड़ा रेस्टोरेंट में एक साथ काम कर रहे हैं। दोनों एक साथ अपने सपनों की उड़ान भर रहे हैं। दोनों का अपना रेस्टोरेंट है और दोनों मिलकर फूड बनाकर बेच रहे हैं।

वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा
दिल को छू लेने वाला वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जहां लाखों यूजर्स वीडियो को देख रहे हैं। दोनों नवविवाहिता पंजाबी जोड़ा को प्यार दे रहे हैं और तारीफ कर रहे हैं।

भाभी बना रही पिज्जा
प्रेमी जोड़ा पिज्जा बनाकर रेस्टोरेंट में बेच रहा है। जिसे खाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है। दोनों मिलकर पिज्जा बनाते हैं। वीडियो में आप देख सकेंगे कि उसकी पत्नी पिज्जा बना रही है और उसका हसबैंड पास्ता बना रहा है।

एक साल पहले हुई दोनों की शादी
वीडियो में बताते हैं कि दोनों की शादी एक साल पहले हुई है। दोनों इंस्टाग्राम पर मिले थे। उसके बाद दोनों ने शादी कर ली। दोनों मिल के रेस्टोरेंट चला रहे हैं और साथ काम कर रहे हैं। साथ ही नवविवाहिता कहती हैं घर पर मेरे पति नहीं बल्कि मैं खाना बनाती हूं।

लाखों लोग देख रहे वीडियो को
इस वीडियो को हैरी उप्पल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस पेज पर वह फूड के विभिन्न वीडियो और तस्वीरें और इसके पीछे की कहानियों को साझा करते हैं, उनके 1.32 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। उप्पल का एक YouTube चैनल भी है जो वेरिफाइड है और इसके 7.32 लाख से अधिक व्यूअर्स हैं

यूजर्स ने किए ये कमेंट
10 जुलाई को इंस्टाग्राम पर अपलोड किए जाने के बाद से, वीडियो को 31.4 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। इंस्टाग्राम पर एक शख्स लिखता है, "क्यूट कपल.....अपनी बेहतरी के लिए साथ काम कर रहा है।" भगवान उन्हें आशीर्वाद दें।
यह भी पढ़ें- McDonald ने ऑर्डर किया कैंसल तो खिड़की से कूद उसके किचन में घुसी महिला, खुद के लिए बनाया Food, VIDEO VIRAL












Click it and Unblock the Notifications