McDonald ने ऑर्डर किया कैंसल तो खिड़की से कूद उसके किचन में घुसी महिला, खुद के लिए बनाया Food, VIDEO VIRAL
आपने ऑनलाइन या ऑफलाइन खाना ऑर्डर किया और डिलेवरी कंपनी उसे कैंसिल कर दिया तो आप क्या करेंगे। इस सवाल के जवाब का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।
नई दिल्ली, 14 जुलाई : आपने ऑनलाइन या ऑफलाइन खाना ऑर्डर किया और डिलेवरी कंपनी उसे कैंसल कर दिया तो आप क्या करेंगे। इस सवाल के जवाब का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। पहले इसे टिकटॉक पर पोस्ट किया गया था बाद में इसे यूट्यूब समेत कई प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया। वीडियो में देखा जा रहा है कि एक महिला मेकडॉनल्ड में खाना ऑर्डर करती है और उसका ऑर्डर कैंसल हो जाता है।

खुद के लिए तैयार किया फूड
इसके बाद महिला खुद खिड़की के सहारे किचन पहुंच गईं और अपने लिए खाना बनाना शुरू कर दिया। इस वीडियो को देखते ही लोगों की हंसी छूट रही है। साथ ही कई यूजर्स उन्हें इस कोशिश के लिए सराह रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं।

वायरल हो रहा है वीडियो
यह मामला फास्ट-फूड कंपनी के ड्राइव-थ्रू आउटलेट का है। इसमें एक महिला फास्ट-फूड रेस्तरां के कर्मचारियों में शामिल होकर खुद के लिए एक टेकअवे ऑर्डर तैयार कर रही हैं। वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यूजर्स तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। साथ ही कई लोग ये जानने को उत्सुक हैं कि क्या वह फूड बनाने में सफल रही।

पिंक ड्रेस पहने किचन में घुसी महिला
शॉर्ट वीडियो में पिंक ड्रेस में महिला मैकडॉनल्ड्स के कर्मचारियों से फूड मांगती है। रेस्टोरेंट के स्टाफ उन्हें बताते हैं कि दस्ताने की कमी के चलते वे कोई खाना नहीं बना रहे हैं। इसलिए उनका ऑर्डर कैंसिल कर दिया। इसके बाद महिला ने खुद ही मोर्च संभाल लिया।

हंसी रोक नहीं पाए लोग
महिला ने मैकडॉनल्डस के किचन में घुसते ही वहां के स्टाफ से खाना बनाने की अनुमति मांगती है। यह मेरा पहला दिन है और मैं बिना कपड़े पहने आई हूं, इसके लिए आप जिम्मेदार नहीं हैं।
वीडियो के बैकग्राउंड में कई लोग अपनी हंसी को रोक नहीं पाए।

क्या बोले यूजर्स
महिला फास्ट-फूड रेस्तरां के कर्मचारियों के साथ मिलकर फूड बनाती है, औऱ अपने लिए एक टेकअवे ऑर्डर तैयार कर रही है। वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें कई यूजर्स यह जानना चाहते हैं कि क्या वह फूड लेने में सफल रही।
यह भी पढ़ें- 'ये क्या बना डाला...', सोडे और ओरियो बिस्किट के साथ बनाया ऑमलेट, Video देख भन्नाया लोगों का दिमाग












Click it and Unblock the Notifications