जिस नई संसद को बनाने में लगा 970 करोड़, उसकी छत से टपकने लगा पानी, विपक्षी बोले- बाहर पेपर लीक,अंदर वाटर लीकेज

New Parliament Building Rain: दिल्ली में बुधवार (31 जुलाई) को भारी बारिश के बीच नई संसद भवन में पानी का रिसाव हुआ और छत से पानी टपकने लगा। सोशल मीडिया पर नई पार्लियामेंट बिल्डिंग के छत से पानी टपकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब कांग्रेस और विपक्षी नेताओं ने इसपर सवाल उठाए हैं। विपक्षी नेताओं का कहना है कि, जिस नई संसद भवन को बनाने में 970 करोड़ रुपये की लागत आई है, उसका ऐसा हाल है।

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने गुरुवार को लोकसभा में एक स्थगन प्रस्ताव पेश किया, जिसमें संसद भवन के निरीक्षण के लिए एक विशेष समिति के गठन का प्रस्ताव रखा गया। उन्होंने गुरुवार को भारी बारिश के कारण लॉबी के अंदर कथित तौर पर पानी के रिसाव का एक वीडियो साझा किया था।

New Parliament Building Rain

ये भी पढ़ें- दिल्ली में बारिश का तांडव, राजेंद्र नगर, सब्जी मंडी, ITO समेत कई इलाकों में भरा पानी, स्कूल बंद रखने के आदेश

'बाहर पेपर लीक, अंदर वाटर लीकेज'

वहीं तमिलनाडु के विरुद्धनगर से कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि, ''बाहर पेपर लीक और अंदर वाटर लीकेज।'' उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''बाहर पेपर लीक और अंदर वाटर लीकेज, राष्ट्रपति द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली संसद लॉबी में हाल ही में पानी का रिसाव, ये दिखाता है कि इस नए भवन में मौसम संबंधी समस्याओं के लिए कुछ इंतजाम नहीं किए गए हैं। ये हालात संसद भवन के निर्माण पूरा होने के सिर्फ एक साल बाद ही सामने आई है। इस मुद्दे पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव पेश किया जा रहा है।''

अखिलेश यादव बोले- इस नई संसद से अच्छी तो वो पुरानी संसद थी

अखिलेश यादव ने भी नई संसद भवन के पानी टपकने का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''इस नई संसद से अच्छी तो वो पुरानी संसद थी, जहां पुराने सांसद भी आकर मिल सकते थे। क्यों न फिर से पुरानी संसद चलें, कम-से-कम तब तक के लिए, जब तक अरबों रुपयों से बनी संसद में पानी टपकने का कार्यक्रम चल रहा है। जनता पूछ रही है कि भाजपा सरकार में बनी हर नई छत से पानी टपकना, उनकी सोच-समझकर बनायी गयी डिज़ाइन का हिस्सा होता है या फिर।''

ये भी पढ़ें- MP ka Mausam: भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर को कब मिलेगी मूसलाधार बारिश से राहत? जानें- IMD का अपडेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+