MP ka Mausam: भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर को कब मिलेगी मूसलाधार बारिश से राहत? जानें- IMD का अपडेट
MP ka mausam: मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। प्रदेश के किसी जिले में तेज तो कहीं हल्की बारिश देखने को मिल रही है।तो कई इलाकों में लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। बीते एक सप्ताह से भी अधिक से बारिश का सिलसिला जारी है। यही कारण है कि प्रदेश के अधिकतर डैमों के गेट खोल दिए गए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार अगस्त के पहले ही दिन प्रदेश में मौसम का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो गया है. जो अगले 4 दिन तक अपना असर दिखाने वाला है। जिसके चलते समूचे राज्य में एक बार फिर बारिश देखने को मिल सकती है। पिछले 24 घंटे में रीवा और हरदा जिले को छोड़ पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश देखने को मिली है। प्रदेश में अब तक सामान्य से 7 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है।

पिछले 24 घंटो के दौरान रीवा, शहडोल, सागर, भोपाल, उज्जौन, ग्वालियर, संभागों के जिलों में कहीं-कही बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा चंबल, जबलपुर, इंदौर, नर्मदापुरम संभागों केजिलों में कुछ इलाकों में वर्षा दर्ज की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर संभागों के जिलों में काफी बढ़े एवं शेष सभी संभागों के जिलों के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं आया। वे रीवा संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान रहे।
Recommended Video
एक अगस्त को खरगौन, अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, रतलाम और मंदसौर जिलों के कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ सकती हैं. वहीं भोपाल, विदिशा, रायसेन, उज्जैन, शाजापुर, आगर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, राजगढ़, बुरहानपुर, धार, खंडवा, भिंड, मुरैना, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर के अनेक स्थानों पर गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications