Marco Rubio India: 'भारत के साथ मनाएंगे अमेरिका का स्थापना दिवस', दौरे से पहले बोले ट्रंप के विदेश मंत्री

Marco Rubio India Visit: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बताया और कहा कि अमेरिका अपना 250वां स्थापना दिवस भारत के साथ मिलकर मनाने को उत्साहित है। रुबियो का यह बयान उनके पहले भारत दौरे से ठीक पहले आया है।

वह 23 मई से चार दिन के भारत दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह नई दिल्ली समेत कई शहरों का दौरा करेंगे और रक्षा, व्यापार, ऊर्जा और सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर भारतीय नेताओं से बातचीत करेंगे। उनके दौरे को भारत-अमेरिका रिश्तों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

Marco Rubio India Visit

"भारत सबसे बड़ा, अमेरिका सबसे पुराना लोकतंत्र"

मार्को रुबियो ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, जबकि अमेरिका सबसे पुराना लोकतंत्र माना जाता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका अपने 250 साल पूरे होने का जश्न भारत जैसे साझेदार देशों के साथ मनाना चाहता है। रुबियो का यह बयान दोनों देशों के मजबूत होते रिश्तों का संकेत माना जा रहा है। अमेरिका लगातार भारत को इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में अहम रणनीतिक साझेदार के रूप में देख रहा है और दोनों देशों के बीच सहयोग तेजी से बढ़ रहा है।

ये भी पढे़ं: Iran War Update: ईरान पर घर में घिरे ट्रंप, रिपब्लिकन सांसदों ने खिलाफ किया वोट, अब रुकेगी जंग?

पहली बार भारत आ रहे हैं रुबियो

अमेरिकी विदेश मंत्री बनने के बाद यह मार्को रुबियो की पहली भारत यात्रा होगी। अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक वह 23 से 26 मई तक भारत में रहेंगे। इस दौरान वह कोलकाता, आगरा, जयपुर और नई दिल्ली जाएंगे। यात्रा के दौरान उनकी कई बड़े नेताओं और अधिकारियों से मुलाकात होगी। माना जा रहा है कि इस दौरे में दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग और आर्थिक साझेदारी को लेकर कई अहम बातचीत हो सकती है।

QUAD बैठक पर भी रहेगी नजर

भारत दौरे के दौरान मार्को रुबियो 26 मई को होने वाली QUAD विदेश मंत्रियों की बैठक में भी शामिल होंगे। इस बैठक में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री हिस्सा लेंगे। बैठक की अध्यक्षता भारत के विदेश मंत्री S. Jaishankar करेंगे। QUAD को इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव के खिलाफ एक अहम रणनीतिक समूह माना जाता है। ऐसे में इस बैठक पर दुनिया की नजर रहेगी।

ये भी पढे़ं: Trump Iran Deal: 'समझौते के लिए तड़प रहा है ईरान' ट्रंप के दावे से दुनिया में हलचल तेज, कम होंगे तेल के दाम?

व्यापार और रक्षा पर होगी बड़ी चर्चा

रुबियो के दौरे का सबसे अहम एजेंडा रक्षा, ऊर्जा और व्यापार को माना जा रहा है। भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते यानी BTA पर भी बातचीत हो सकती है। हालांकि कृषि बाजार को लेकर दोनों देशों के बीच मतभेद बने हुए हैं। अमेरिका भारत के कृषि बाजार में ज्यादा पहुंच चाहता है, जबकि भारत इस मुद्दे पर सख्त रुख अपनाए हुए है। इसके बावजूद दोनों देश अपने रिश्तों को और मजबूत करने की कोशिश में लगे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+