दिल्ली में बारिश का तांडव, राजेंद्र नगर, सब्जी मंडी, ITO समेत कई इलाकों में भरा पानी, स्कूल बंद रखने के आदेश
दिल्ली में लगातार बारिश के बीच कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। जलभराव की समस्या अब दिल्लीवासियों पर भारी पड़ने लगी है। सब्जी मंडी में एक बिल्डिंग धराशायी हो गयी। वहीं कोचिंग हादसे के बाद एक बार फिर राजेंद्र नगर में जलभराव की समस्या को लेकर छात्रों ने विरोध किया। आईटीओ में सड़क पर सैलाब दिख रहा है। मौसम विभाग ने अगले 6 घंटे से अधिक बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में दिल्ली सरकार ने स्कूलों को शुक्रवार को बंद रखने का आदेश जारी किया है।
दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारी बारिश के चलते सभी सरकार और निजी स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा, "आज शाम को बहुत भारी बारिश और कल भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर, सभी सरकारी और निजी स्कूल कल बंद रहेंगे।"

दिल्ली में बुधवार शाम से जारी बारिश का दौर गुरुवार को जारी रहने की आशंका है। ऐसे में दिल्ली सरकार ने शहर में वजह से जगह-जगह हुए जलभराव को देखते हुए यह फैसला किया गया है। दरअसल, दिल्ली के कुछ इलाकों में तो एक ही घंटे में करीब 100 मिलीमीटर बारिश हुई। जिसकी वजह से कई जगह जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या का भी सामना करना पड़ा। इस दौरन लोग घंटो तक जाम में फंसे रहे। दिल्ली में आईटीओ, सब्जी मंडी के अलावा राजेंद्र नगर में एक फिर से जलभराव की समस्या देखी गई।
भारी बारिश के चलते इससे पहले 27 जुलाई को भारी बारिश की वजह से ओल्ड राजेंद्र नगर में कोचिंग इंस्टीट्यूट के बेसमेंट में डूब जाने से तीन यूपीएससी स्टूडेंट्स की मौत हो गई। ऐसे में सरकार किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहती है। सभी स्कूलों और कोचिंग संस्थानों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।
वहीं दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने भी अधिकारियों को अलर्ट किया है। उन्होंने अधिकारियों को दिए निर्देश में कहा है कि जलभराव और बारिश से होने वाली समस्य को लेकर पूरी सतर्कता बरती जानी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications