India Pakistan War: नेहा सिंह राठौड़ और अमानतुल्लाह खान की बातें बनीं दुश्मन का हथियार? सेना के मनोबल पर वार
India Pakistan War: हमारी भारतीय सेना सीमाओं पर दुश्मन के हर हमले का डटकर जवाब दे रही है। पाकिस्तान (Pakistan) के अंदर घुसकर दुश्मनों का तबाह कर रही है। इसी बीच देश के अंदर कुछ ऐसे चेहरे उभर कर सामने आ रहे हैं जो सेना के मनोबल को चोट पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।
इनमें सोशल मीडिया क्रिएटर नेहा सिंह राठौड़ (Neha Singh Rathore) और आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान (AAP MLA Amanatullah Khan) के हालिया बयान शामिल हैं। जो न सिर्फ गैर-जिम्मेदाराना हैं, बल्कि देश की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह खड़े करते हैं।

नेहा सिंह राठौड़ ने देश को किया शर्मसार
पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तानी एजेंडे की पोस्टर गर्ल बनी नेहा सिंह राठौड़ ने एक बार फिर अपनी हरकतों से सेना का मनोबल कम करने के लिए लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही हैं। नेहा सिंह राठौड़ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि, लाशें भारत और पाकिस्तान में गिर रही हैं हथियार यूरोप वालों के बिक रहे हैं, बताओ युद्ध कौन जीत रहा है? #SayNoToWar
अब मनोबल तोड़ने की चाल!
वहीं अपने बयानों के जरिए देश में नफरत फैलाने के लिए मशहूर आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान एक बार फिर से गंध फैला दी है। पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकियों पर प्रहार कर रही भारतीय सेना के मनोबल को तोड़ने के लिए अमानतुल्लाह लगातार कोशिश कर रहे हैं।
अमानतुल्लाह ने क्या लिखा?
अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है जिसमें लिखा है कि,जिनके पिता युद्ध में लड़ते हैं- वे युद्ध नहीं चाहते
जिनके बेटे युद्ध में लड़ते हैं- वे युद्ध नहीं चाहते
जिनके भाई युद्ध में होते हैं- वे युद्ध नहीं चाहते
जिनके पति युद्ध में होते हैं- वे युद्ध नहीं चाहतीं
युद्ध -युद्ध सिर्फ़ वे चिंघाड़ते हैं
जिनका कोई नहीं होता युद्ध में।
ऐसे बयान देश के लिए खतरनाक
जब जवान बॉर्डर पर जान की बाजी लगाकर देश की रक्षा कर रहे हों, तब ऐसे बयानों से सेना का मनोबल गिर सकता है, और दुश्मनों को अंदरूनी समर्थन मिलने जैसा संदेश भी जा सकता है। यह न केवल असंवेदनशीलता है, बल्कि राष्ट्रविरोधी मानसिकता का प्रतीक भी।
ये भी पढ़ें India-Pakistan War: अब पाकिस्तान की खैर नहीं! मुकेश अंबानी ने भारतीय सेना के लिए किया बड़ा ऐलान
पूरा देश एकजुट
वहीं भारतीय सेना के इस अभियान के पीछे पूरा देश कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। देश की सभी राजनीतिक दल सरकार के साथ खड़ी है। सरकार के हर फैसले को पूरा समर्थन दे रही है। वहीं देश के भीतर बैठे कुछ देशविरोधी तत्व अपने फायदे के लिए भारतीय सेना का मनोबल तोड़ने में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications