India-Pakistan War: हाई अलर्ट में हिंदुस्तान — जंग के साए में कश्मीर से पंजाब, स्कूल बंद, बिहार क्यों परेशान?
India Pakistan War High Alert: 'बम बरसे, लाशें बिछीं और अब फिदायीन आंधी की आशंका...', 7 मई की रात भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर जो किया, उससे सिर्फ बहावलपुर की गलियां नहीं, बल्कि इस्लामाबाद तक के बंकर हिल उठे। ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के भीतर नौ ठिकानों पर हमला किया गया, जिनमें जैश-ए-मुहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे खूंखार आतंकी संगठनों के गढ़ थे।
खासतौर पर जैश के मुख्यालय मरकज सुभान अल्लाह पर हुए हमले में मसूद अजहर के रिश्तेदारों के मारे जाने की पुष्टि ने पाकिस्तान को बौखला दिया है। अब भारत को मिली खुफिया जानकारी और उससे जुड़ी तैयारियां बता रही हैं कि ये सिर्फ एक जवाबी हमला नहीं था - यह एक युद्ध की आहट है।

फिदायीन हमले: जम्मू में हमला, कश्मीर में अलर्ट, पंजाब में तनाव
भारतीय एजेंसियों को मिले इनपुट्स के अनुसार जैश-ए-मुहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा, दोनों ने सुरक्षा बलों पर आत्मघाती हमले की योजना तैयार की है। हमला सीमावर्ती चौकियों, पुलों, मंदिरों और बुनियादी ढांचे पर हो सकता है। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) से आतंकियों की घुसपैठ कराने की कोशिशें भी तेज हो चुकी हैं।
8 मई की रात को पाकिस्तान की ओर से जम्मू एयरपोर्ट पर रॉकेट से हुए हमलों ने दहशत की स्थिति पैदा कर दी है। सतवारी कैंट और सांबा सेक्टर में भारी गोलाबारी जारी है। खतरे के मद्देनजर जम्मू और कश्मीर में हाई अलर्ट है। कुपवाड़ा, बारामुला और गुरेज़ जैसे संवेदनशील इलाकों के स्कूल 9 और 10 मई को बंद कर दिए गए हैं। श्रीनगर और अवंतीपोरा एयरबेस के आस-पास के क्षेत्र भी चुप्पी के उस दौर से गुजर रहे हैं, जब कोई आवाज़ भी बम की तरह लगती है। 9 से 11 मई तक अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, फाजिल्का, फिरोजपुर, तरनतारन और लुधियाना में स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
बिहार क्यों डरा हुआ है? नेपाल बॉर्डर बन सकती है एंट्री पॉइंट
यह सवाल कई लोगों के मन में है कि युद्ध के हालात कश्मीर-पंजाब में हैं, तो बिहार क्यों परेशान है? दरअसल, बिहार की पूर्वी सीमा नेपाल से सटी हुई है - और खुफिया सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी संगठनों ने नेपाल के रास्ते भारत में घुसने की रणनीति बनाई है। यह वही पुराना रास्ता है जिसका इस्तेमाल अतीत में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम, ISI एजेंट्स और कई आतंकियों ने किया था।
बिहार सरकार ने इस खतरे को गंभीर मानते हुए सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। सीमावर्ती जिलों - किशनगंज, अररिया, मधुबनी, सीतामढ़ी - में रेड अलर्ट जारी है। बॉर्डर इंटेलिजेंस विंग, एसटीएफ और स्पेशल ब्रांच को 24x7 निगरानी का आदेश दिया गया है।
हवाई हमला या बड़ा संदेश? एयरस्पेस की हलचल ने खोला नया मोर्चा
भारतीय हमले के जवाब में पाकिस्तान ने भी भारत के कई ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल से हमला करने की कोशिश की। भारत ने इन हमलों को नाकाम किया, लेकिन इस टकराव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल मचा दी है।
रॉयटर्स के मुताबिक, यूएस की यूनाइटेड एयरलाइंस, कोरियन एयर और कई अन्य कंपनियों ने भारत और पाकिस्तान के एयरस्पेस को अवॉइड करना शुरू कर दिया है। इससे हवाई रूट्स लंबे हो गए हैं और ओमान, कुवैत व UAE के ऊपर एयर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन चुकी है।
पाकिस्तान की बौखलाहट: मस्जिदों से फतवे, सोशल मीडिया पर जहर
पाकिस्तान में आतंकियों के मारे जाने के बाद वहां जनाजों में सेना के अधिकारी देखे गए, जिसे भारत के विदेश सचिव ने विश्व समुदाय के सामने फोटो सहित प्रस्तुत किया। पाकिस्तानी मीडिया, उल्टा भारत को "आक्रांता" बताने की कोशिश कर रही है।
लेकिन सवाल यह है- अगर मारे गए लोग 'निर्दोष नागरिक' थे, तो उन्हें पाकिस्तानी झंडे में क्यों लपेटा गया? और जनाजे में पाक आर्मी के लोग क्या कर रहे थे?
भारत की चेतावनी: अगला हमला पहले से बड़ा होगा!
विदेश सचिव विक्रम मिसरी और कर्नल सोफिया कुरैशी ने स्पष्ट कर दिया है - भारत युद्ध नहीं चाहता, लेकिन जवाब ज़रूर देगा! अब देश युद्ध की दहलीज पर खड़ा है। कश्मीर की घाटियों में सन्नाटा है, पंजाब की चौकियों पर उंगलियां ट्रिगर पर हैं, नेपाल बॉर्डर पर हर परछाईं संदिग्ध है।भारत अब वही करेगा जो जरूरी है - क्योंकि अब भरोसे की नहीं, कार्रवाई की ज़रूरत है।
ये सिर्फ हमला नहीं, निर्णायक मोर्चा है!
भारत-पाक टकराव इस बार किसी "सर्जिकल स्ट्राइक" तक सीमित नहीं रहेगा। ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत ने एक बड़ा संकेत दिया है कि आतंक के खिलाफ अब 'नो टॉलरेंस' की नीति ही चलेगी - चाहे वो सीमा के इस पार हो या उस पार। इस बार सिर्फ सीमाएं नहीं हिलेंगी, बेसमेंट से लेकर बंकर तक, सब उजागर होंगे।
-
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
'US Ceasefire चुने या इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखे', ईरान ने Lebanon हमलों के बीच होर्मुज फिर बंद किया -
IPL के शोर के बीच पसरा मातम, नहीं रहा भारत का सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर, चेन्नई में ली अंतिम सांस -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 April: KKR vs LSG, आज कौन पड़ेगा किस पर भारी? -
Budh Gochar 2026: बुध की बदली चाल, इन 5 राशियों का शुरू हुआ गोल्डन टाइम, प्यार-इज्जत-पैसा सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications