India-Pakistan War: अब पाकिस्तान की खैर नहीं! मुकेश अंबानी ने भारतीय सेना के लिए किया बड़ा ऐलान
India-Pakistan War: भारत द्वारा आतंक के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर को देशभर से समर्थन मिल रहा है। वहीं भारतीय सेना लगातार पाकिस्तान पर कार्रवाई कर रही है। इसी बीच उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने सेना के इस अभियान की तारीफ की है
वहीं मुकेश अंबानी ने पाकिस्तान के खिलाफ चलाए जा रहे इस अभियान में हर तरह से सहायता करने का ऐलान कर दिया है।

ऑपरेशन सिंदूर पर हमें गर्व है-मुकेश अंबानी
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की ओर से जारी किए गए लेटर में मुकेश अंबानी ने लिखा है कि, हमारी भारतीय सेना द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) पर हमें अत्यधिक गर्व है। आतंकवाद के हर रूप के विरुद्ध दृढ़ संकल्प और अडिग उद्देश्य के साथ भारत एकजुट है।'
पीएम मोदी की तारीफ की
उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व की भी सराहना की और कहा कि,प्रधानमंत्री मोदी की साहसिक और निर्णायक नेतृत्व में भारतीय सशस्त्र बलों ने सीमा पार से आने वाली हर उकसावे की कार्रवाई का सटीक और प्रभावशाली जवाब दिया है। भारत अब आतंक के सामने चुप नहीं रहेगा और न ही देश की धरती, नागरिकों या सैनिकों पर कोई हमला सहन करेगा।'
Statement from Mr. Mukesh D Ambani, Chairman and Managing Director, Reliance Industries Limited pic.twitter.com/8vbLpq1XMe
— Reliance Industries Limited (@RIL_Updates) May 8, 2025
'रिलायंस परिवार पूरी तरह से राष्ट्र के साथ खड़ा है'
अंबानी ने यह भी कहा कि,'हाल के घटनाक्रम ने यह सिद्ध कर दिया है कि भारत अब हर दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देगा। उन्होंने रिलायंस समूह की ओर से यह आश्वासन दिया कि देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए उठाए गए हर कदम में रिलायंस परिवार पूरी तरह से राष्ट्र के साथ खड़ा है।'
'हम लड़ेंगे और हम विजयी होंगे'
उन्होंने आगे कहा, भारत शांति चाहता है, लेकिन अपने सम्मान, सुरक्षा और संप्रभुता की कीमत पर नहीं। हम साथ खड़े रहेंगे, हम लड़ेंगे और हम विजयी होंगे। जय हिंद! जय हिंद की सेना'
पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है भारत
बता दें कि, भारत लगातार पाकिस्तान (Pakistan) का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। पाकिस्तान की ओर से किए जा रहे ड्रोन और मिसाइल हमले को भारत हवा में ही मार कर गिरा दे रही है। पाकिस्तान लगातार भारत के रिहायशी इलाकों पर अटैक कर रहा है।
ये भी पढ़ें Pakistan Drone Attak: 'फाइनल अटैक' शुरू, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो से की बात












Click it and Unblock the Notifications