KBC 12: सीजन की चौथी करोड़पति बनीं नेहा शाह, AB को 'फ्लाइंग किस' देती नजर आईं कंटेस्टेंट

मुंबई। लोकप्रिय टेलीविजन गेम शो कौन बनेगा करोड़पति(KBC 12) को सीजन 12 का अपना चौथा बड़ा करोड़पति( crorepati) विजेता मिल गया है। शो के नए प्रोमो में इसका खुलासा किया गया है कि डॉ. नेहा शाह (Dr Neha Shah) शो की चौथी करोड़पति बनी हैं। अब वे सात करोड़ के जैकपॉट वाले सवाल का सामना करेंगी। इससे पहले पहले टीचर अनुपा दास, कम्युनिकेशन मैनेजर नाजिया नसीम, आईपीएस अफसर मोहिता शर्मा इस शो पर एक करोड़ जीत चुकी हैं।

नेहा शाह अमिताभ बच्चन के साथ फ्लर्ट करती नजर आ रही हैं

नेहा शाह अमिताभ बच्चन के साथ फ्लर्ट करती नजर आ रही हैं

सोनी टेलीविजन ने होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर उनके सामने बैठे हुए डॉ शाह का एक वीडियो क्लिप साझा किया। शो के प्रोमो में नेहा शाह अमिताभ बच्चन के साथ फ्लर्ट करती नजर आ रही हैं। इसके बाद अमिताभ बच्चन कहते हैं कि आप एक करोड़ पर फोकस करिए। जल्द ही अमिताभ अपनी जानी-पहचानी आवाज में अनाउंस करते हैं -"एक करोड़'। बिग बी के अनाउंसमेंट के बाद नेहा उन्हें फ्लाइंग किस करती और लव यू कहती नजर आती हैं।

 कंटेस्टेंट नेहा शाह और अमिताभ बच्चन ने कुछ हल्के-फुल्के मोमेंट शेयर किए

कंटेस्टेंट नेहा शाह और अमिताभ बच्चन ने कुछ हल्के-फुल्के मोमेंट शेयर किए

सोनी टीवी ने वीडियो साझा करते हुए लिखा है कि कंटेस्टेंट नेहा शाह और अमिताभ बच्चन ने कुछ हल्के-फुल्के मोमेंट शेयर किए हैं। वीडियो में नेहा के बाद अमिताभ बच्चन कहते हैं कि रोमांटिक एंगल चल रहा है हमारा और उनका। यह प्रोमो सोनी टीवी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर किया है। इस प्रोमो में नेहा शाह 7 करोड़ के जैकपॉट प्रश्न की तरफ बढ़ती दिखाई गई हैं।

इस सीजन की चारों करोड़पति विजेता महिलाएं हैं

इस सीजन की चारों करोड़पति विजेता महिलाएं हैं

इससे पहले इस सीज़न में, तीन अन्य महिलाओं ने ही गेम शो पर 1 करोड़ रुपये की राशि जीती है। हालांकि, कोई भी जैकपॉट 7 करोड़ रुपये के सवाल को हिट नहीं कर सका। शिक्षक अनूपा दास, संचार प्रबंधक नाजिया नसीम, और आईपीएस अधिकारी मोहिता शर्मा ने 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि साथ गेम शो छोड़ दिया था। अमिताभ बच्चन केबीसी के 11 वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं।

आसमान में 150 साल से चल रही आतिशबाजी की अद्भुद तस्वीर आई सामने, नासा बोला-स्लो मोशन शो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+