उमर अब्दुल्ला ने कोरोना वैक्सीन पर उठाए सवाल, कहा- हम अभी तक मॉक ड्रिल क्यों कर रहे हैं?
नई दिल्ली। Omar abdullah questions on Corona vaccine भारत में 2 कोरोना वैक्सीन को उसके आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिल चुकी है और अब जनता सरकार की तरफ टीकाकरण अभियान को शुरू करने की उम्मीद में टकटकी लगाए बैठी है। वैक्सीन को मंजूरी मिल जाने के बाद इसको लेकर सियासत और विपक्षी दलों की बयानबाजी लगातार हो रही है। सबसे पहले कांग्रेस पार्टी ने वैक्सीन को लेकर सवाल उठाए थे। उसके सपा के नेता अखिलेश यादव का बयान सुर्खियों में रहा था और अब जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वैक्सीन पर सवाल खड़े किए हैं।
Recommended Video

मंजूरी मिलने के बाद हम मॉक ड्रिल क्यों कर रहे हैं?
उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि देश में दो कोरोना वैक्सीन के आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिल चुकी है तो फिर अभी भी हम मॉक ड्रिल क्यो कर रहे हैं। उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा है कि दोनों वैक्सीन को मंजूरी मिले 4 दिन से उपर का समय हो गया है, लेकिन फिर देश में मॉक ड्रिल क्यों हो रही है, जबकि अन्य देशों में वैक्सीन के आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिलने के कुछ घंटों के अंदर ही टीकाकरण का अभियान शुरू कर दिया गया था तो फिर हम अभी तक क्यों रूके हुए हैं?
Why are we still doing mock drills? The vaccines were given emergency approval more than 4 days ago. Many other countries started administering the first doses within hours of granting emergency approval. What’s the hold up now? https://t.co/D12MvXU5qj
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) January 8, 2021
इन दो वैक्सीन को मिली है मंजूरी
वहीं दूसरी तरफ देश के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन का कहना है कि जल्द देशवासियों तक वैक्सीन पहुंचाई जाएगी। आपको बता दें कि DCGA ने पिछले हफ्ते सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को मंजूरी दे दी गई थी। कोविशील्ड को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्रजेनेका द्वारा विकसित किया गया है तो वहीं कोवैक्सिन को भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, पुणे के सहयोग से विकसित किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications