NCERT ने बंद की राष्ट्रीय प्रतिभा खोज योजना, चयनित छात्रों को हर महीने मिलती थी इतने रुपए की छात्रवृत्ति

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (NTSE) पर रोक लगा दी है। एनसीईआरटी के आदेश के बाद अब यह परीक्षा अगले आदेश तक नहीं होगी। माना जा रहा है कि इस योजना को नए सिरे से शुरू किया जाएगा। इस परीक्षा में सफल होने वाले 11वीं और 12वीं के बच्चों को 1,250 रुपए और ग्रेजुएशन के छात्रों को 2,500 रुपए की स्कॉलरशिप दी जाती थी। हालांकि, आगामी आदेश तक परीक्षा को क्यों रोका गया है, इसको लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं सामने आई है।

NCERT news

नए सिरे से लागू होगी योजना
NCERT की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि इस योजना को मौजूदा रूप में आगे बढ़ाने की स्वीकृति नहीं दी गई है। परीक्षा पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। वहीं, कई मीडिया रिपोर्ट्स में एनसीईआरटी के वरिष्ठ अधिकारियों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि इस योजना को शिक्षा मंत्रालय नए सिरे से लागू करेगा। ऐसे में मंत्रालय की तरफ से इसकी समीक्षा करने के बाद फैसला लिया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स में अधिकारियों के हवाले से यह भी दावा किया जा रहा है कि मंत्रालय की तरफ से इसे नए सिरे से लागू करने पर चर्चा किया जा रहा है। दावा यह भी किया जा रहा है कि मंत्रालय ने यह योजना तत्काल प्रभाव से इसलिए रोका है, ताकि छात्रृवत्ति की राशि को बढ़ाया जा सके और योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा छात्रों को मिल सके। हालांकि, एनसीईआरटी की तरफ से अभी इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि यह परीक्षा दोबारा से कब होगी।

आपको बता दें कि राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा हर वर्ष दो चरणों में आयोजित की जाती है। यह परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी सहित 11 अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में होती है। योजना का लाभ विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की पढ़ाई कर रहे छात्रों को डॉक्टरेट स्तर तक के लिए दी जाती है। इसके अलावा मेडिकल, इंजीनियरिंग जैसे पेशेवर पाठ्यक्रमों में द्वितीय डिग्री स्तर तक योजना का लाभ दिया जाता है।

ये भी पढ़ें- एनसीईआरटी की किताबें पढ़कर एम्स के रिजल्ट में 8वीं रैंक ले आया होशंगाबाद का राघव दुबे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+