पंजाबी सिंगर हार्डी संधू के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी का 'बारिश की जाए' पर डांस, वीडियो वायरल
पंजाबी सिंगर हार्डी संधू के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी का डांस, वीडियो वायरल
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का हाल ही में म्यूजिक वीडियो 'बारिश की जाए' आया है। जो दर्शकों को काफी पसंद भी आ रहा है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अपने इस म्यूजिक वीडियो में किए डांस स्टेप की भी चर्चा है। ऐसे में पंजाबी सिंगर हार्डी संधू ने एक बार फिर नवाजुद्दीन सिद्दीकी से ये डांस स्टेप कराए हैं। हार्डी संधू ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो नवाज के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

हार्डी संधू के साथ नवाज ने किए हुक स्टेप
हार्डी संधू ने जो वीडियो शेयर किया है। उसमें वो नवाज के साथ बारिश की जाए के हुक स्टेप कर रहे हैं। वीडियो में नवाज हार्डी को कॉपी करने की कोशिश करते दिख रहे हैं और फिर ठीक से स्टेप ना होता देख हंस देते हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
फैंस को पसंद आया वीडियो
पंजाबी सिंगर हार्डी संधू और नवाज को साथ में डांस करते हुए वीडियो को फैंस पसंद कर रहे हैं और कमेंट भी इस पर खूब आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि नवाज भाई को डांस से दूर ही रखो तो एक और यूजर ने संधू से कहा कि कोशिश कर लो अगर नवाज भाई को नचा पाओ तो मान जाएंगे। 'बारिश की जाए' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी पंजाबी एक्ट्रेस सुनंदा शर्मा के साथ नजर आए हैं।

निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में नवाज
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की म्यूजिक वीडियो 'बारिश की जाए' के अलावा हाल फिलहाल में कोई फिल्म नहीं आई है। हालांकि अपनी निजी जिंदगी को लेकर वो बीते कुछ समय में काफी चर्चा में रहे हैं। नवाज के पत्नी आलिया से रिश्ते अच्छे नहीं है। दोनों अलग रहे रहे हैं और तलाक का मामला भी कोर्ट में है। हाल में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने तलाक ना लेने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा है कि बच्चों के लिए वो तलाक नहीं ले रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications