Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

संजय कपूर की बेटी शनाया ने बेली डांस करते हुए शेयर किया वीडियो, लोग बोले- घर क्या कर रहीं, फिल्मों में आइए

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। शनाया लगातार अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें और फोटो शेयर करती रहती हैं, जो लोगों को पसंद भी आती हैं। अब उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो बेली डांस करती दिख रही हैं। उनकी ये वीडियो काफी वायरल हो रही हैं और उनके डांस को वाहवाही भी मिल रही है।

 संजना के साथ किया बेली डांस का

संजना के साथ किया बेली डांस का

शनाया कपूर ने अपनी इंस्ट्रक्टर संजना मुथरेजा के साथ बेली डांस किया है। जिसका वीडियो उन्होंने शेयर किया है। शनाया ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- फ्लोर वर्क सीखना हमेशा ही एक चुनौती होती है। मुझे पुश करने के लिए धन्यवाद संजना मुथरेजा। वीडियो में शनाया फर्श पर संजना के साथ काफी अच्छा बेली डांस कर रही हैं।

वीडियो किया जा रहा है पसंद

शनाया कपूर के बेली डांस को कितना पसंद किया जा रहा है। इसका अंदाजा इससे लगा लीजिए कि इस वीडियो को साढ़े तीन लाख बार देखा जा चुका है। हजारों लोग शनाया के वीडियो पर कमेंट भी कर चुके हैं। उनके डांस की तारीफ करते हुए कई यूजर्स ने तो उनको तुरंत की फिल्मों में आने की सलाह दे डाली है। कई लोगों ने उनके डांस की तुलना नोरा फतेही से भी की है।

फिल्मों में भी होने वाली है शनाया की एंट्री

फिल्मों में भी होने वाली है शनाया की एंट्री

एक बड़े फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वालीं शनाया कपूर जल्दी ही फिल्मों में एंट्री करने वाली हैं। जाह्नवी कपूर की फिल्म 'गुंजन सक्सेना' में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुकीं शनाया जल्द ही एक्ट्रेस के तौर पर भी फिल्म इंडस्ट्री में अपना कदम रखने जा रही हैं। शनाया को करण जौहर बॉलीवुड में लॉन्च कर रहे हैं। इस का ऐलान खुद करण जौहर कर चुके हैं। शनाया अपनी पहली फिल्म धर्मा प्रॉडक्शंस के साथ इस साल जुलाई में शुरू करने जा रही हैं। शनाया के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर संजय कपूर का कहना है कि शनाया के लिए धर्मा प्रॉडक्शंस से बेहतर शुरुआत नहीं हो सकती थी।मैं इससे बहुत खुश हूं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+