'कबूल है, कबूल है, कबूल है...यह क्या किया तूने समीर', नवाब मलिक ने फिर फोड़ा 'ट्वीट बम'

नवाब मलिक ने दावा किया है कि यह तस्वीर समीर वानखेड़े के निकाह की है।

मुंबई, 22 नवंबर: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की ड्रग्स केस में गिरफ्तारी के बाद से महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक और एनसीबी के ऑफिसर समीर वानखेड़े आमने-सामने हैं। इसी कड़ी में नवाब मलिक ने रविवार देर रात अपने ट्विटर हैंडल पर एक और तस्वीर जारी की और दावा किया कि यह तस्वीर समीर वानखेड़े के निकाह की है। तस्वीर में कथित तौर पर समीर वानखेड़े एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि नवाब मलिक के इस दावे पर अभी तक समीर वानखेड़े की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

तस्वीर के साथ नवाब मलिक ने क्या लिखा

तस्वीर के साथ नवाब मलिक ने क्या लिखा

नवाब मलिक ने जिस तस्वीर को अपने ट्विटर हैंडिल पर शेयर किया है, उसके कैप्शन में लिखा है, 'कबूल है, कबूल है, कबूल है...यह क्या किया तूने समीर दाऊद वानखेड़े...'। आपको बता दें कि नवाब मलिक लगातार यह दावा कर रहे हैं कि एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े जन्म से मुस्लिम हैं, लेकिन उन्होंने फर्जी जाति प्रमाण पत्र लगाकर आरक्षित कैटेगरी में नौकरी हासिल की है। वहीं, समीर वानखेड़े और उनके परिवार के लोगों ने नवाब मलिक के इन सभी आरोपों का खंडन किया है।

Recommended Video

    Aryan Khan Drugs Case: Nawab Malik ने शेयर की Sameer Wankhede के निकाह की तस्वीर | वनइंडिया हिंदी
    नीलोफर मलिक खान ने भी किया ट्वीट

    नीलोफर मलिक खान ने भी किया ट्वीट

    इससे पहले शनिवार को नवाब मलिक की बेटी नीलोफर मलिक खान ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर कुछ दस्तावेज जारी किए और दावा किया कि इनमें से एक समीर वानखेड़े की शादी का सर्टिफिकेट है और दूसरा रिसेप्शन का कार्ड। नीलोफर मलिक ने कहा कि ये दस्तावेज इसी बात के सबूत हैं कि समीर वानखेड़े की पहली शादी शबाना कुरैशी से हुई है। नीलोफर ने अपने ट्वीट में जो कार्ड दिखाया, उसमें दूल्हे के तौर पर समीर और उनके माता-पिता के तौर पर दाऊद व जाहिदा वानखेड़े का नाम लिखा था। गौरतलब है कि नवाब मलिक भी इस बात का दावा कर रहे हैं कि समीर वानखेड़े के पिता का नाम दाऊद है, जबकि समीर के परिवार ने इन आरोपों पर जवाब दिया कि उनके पिता का नाम ज्ञानदेव वानखेड़े है।

    नवाब मलिक का आरोप- वसूली करते हैं वानखेड़े

    नवाब मलिक का आरोप- वसूली करते हैं वानखेड़े

    आपको बता दें कि पिछले महीने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में नवाब मलिक ने आरोप लगाया कि समीर वानखेड़े ड्रग्स का झूठा केस बनाकर लोगों से पैसों की वसूली करते हैं। नवाब मलिक के आरोपों पर एनसीबी और मुंबई पुलिस की तरफ से जांच भी चल रही है। वहीं, समीर वानखेड़े के पिता की तरफ से नवाब मलिक के खिलाफ दायर किए गए मानहानि के मुकदमे में भी आज हाईकोर्ट की तरफ से अहम फैसला आ सकता है।

    ये भी पढ़ें- नवाब मलिक की बेटी नीलोफर ने लिखा दूसरा खुला खत, कहा- मैं असहाय थी और समीर वानखेड़े.....

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+