नसीरुद्दीन ने किया मोदी सरकार का समर्थन लेकिन भड़क गये अनुपम खेर पर

नई दिल्ली। मोदी सरकार के दो साल पूरे होने पर तीन बार नेशनल अवार्ड जीत चुके अभिनेता नसीरूद्दीन शाह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। शाह ने कहा कि किसी को भी कोई धारणा बनाने से पहले सरकार को वक्त देना चाहिए। सरकार अपना काम अपनी तरह से कर रही है और मैं उम्मीद करता हूं कि वो कभी भी देश को अंधकार में नहीं ले जायेगी।

किसी भी सरकार को काम की कसौटी पर खरा उतरने के लिए वक्त चाहिए और मुझे लगता है कि मोदी सरकार को भी वो मिलना चाहिए हां मैं पाठ्यक्रमों में हुए कुछ बदलाव के कारण जरूर चिंतित हूं लेकिन फिर भी अभी मैंने किसी को लेकर भी कोई धारणा नहीं बनायी है।

अनुपम खेर हैं क्या.. एक अभिनेता..एक नेता या फिर...कुछ और?

शाह ने अनुपम खेर पर भी निशाना साधा, उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति कभी कश्मीर में रहा ही नहीं, वो कश्मीर से अचानक बेघर और विस्थापित कैसे हो गया और आज कश्मीर पंडितों के लिए लड़ रहा है, गजब बात है। आपको बता दें कि शाह ने ये बात अपनी आने वाली फिल्म वेटिंग के प्रमोशन पर दिल्ली में कही।

जिस पर अनुपम खेर ने ट्वीटर पर प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि शाह का जवाब नहीं.. तो इसका मतलब किसी भी एनआरआई को देश के बारे में सोचना ही नहीं चाहिए।

बोले अनुपम..राष्ट्रवाद की एकमात्र परिभाषा केवल भारत माता की जय

शाह ने इस दौरान राज्यसभा में गीतकार जावेद अख्तर के उस भाषण का समर्थन भी किया जिसमें उन्होंने वंदे मातरम और भारत माता की जय के बारे में कहा था ये बोलने का अधिकार हर किसी का है लेकिन आप किसी को बाध्य नहीं कर सकते हैं और मेरा मन जब कहेगा तब हम कहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+