जानिए शाहरूख खान ने क्यों पढ़े पीएम मोदी के कसीदे?

मुंबई। एक बार फिर से फिल्म अभिनेता शाहरूख खान अपने बयान को लेकर चर्चित है लेकिन इस बार यह बयान विवाद वाला नहीं बल्कि तारीफ वाला है। जी हां शाहरूख खान ने पहली बार पब्लिकली पीएम मोदी की जमकर तारीफ की और उनके के 'मेक इन इंडिया' प्रोग्राम को बेहतरीन बताया।

#मोदी_की_बर्बादी.. ट्रेंडिग में लेकिन शाहरूख खान के 'फैन' बन गये विलेन

Make In India Most Important Initiative By PM Narendra Modi: Shahrukh Khan

किंग खान ने कहा कि आज 'मेक इन इंडिया' से इंडिया में लोगों को नयी जॉब मिल रही है जिससे विदेशी कंपनियां यहां आकर निवेश कर रही हैं ये एक सार्थक पहल है। विदेशी कंपनियों को भारत में अच्छे और मेहनती लोग मिल रहे हैं जिसके कारण बाहरी कंपनियों हमारी जमीन पर प्रोडक्ट बनाने के लिए इन्स्पायर हो रही हैं इस तरह जॉब्स क्रिएट हो रही है जो कि एक खूबसूरत पहल है जिससे हमारे बाद की जनरेशन को एक स्वर्णिम युग मिलेगा।

Video: जब देवदास बने युवराज सिंह ने की शाहरूख की बोलती बंद

-
-
-
जानिए शाहरूख खान ने क्यों पढ़े पीएम मोदी के कसीदे?

जानिए शाहरूख खान ने क्यों पढ़े पीएम मोदी के कसीदे?

मालूम हो किंग खान ने बुधवार को एक बीजेपी नेता साइना एनसी की कॉफी टेबल बुक 'मूवर्स एंड मेकर्स' को लांच करते वक्त कही। शाहरूख अपने दोनों प्रतिद्वंदी खान बंधुओं सलमान-आमिर के साथ 26 मई को मोदी सरकार के एचीवमेंट वाले एक प्रोग्राम 'जरा मुस्करा दो' में शिरकत करेंगे।

गौरतलब है कि शाहरूख खान ने पिछले साल अपने जन्मदिन के मौके पर इन्टॉलरेंस पर एक विवादित बयान दिया था जिसके बाद उन्हें बीजेपी नेताओं की काफी नाराजगी झेलनी पड़ी थी, हालांकि उन्होंने बाद में माफी मांग ली थी लेकिन फिर भी भाजपा के कई नेताओं ने उन्हें काफी उल्टा-सीधा कहा था और उनकी फिल्मों का विरोध किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+