Naresh Gangwar IAS: जिस IAS पर 1.16 करोड़ के झोल का आरोप, सरकार ने बनाया उच्च शिक्षा सचिव, विपक्ष का आरोप

Naresh Pal Gangwar Controversy: NEET पेपर लीक को लेकर देशभर में छात्रों का आंदोलन लगातार तेज हो रहा है। इसी बीच केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए राजस्थान कैडर के 1994 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी नरेश पाल गंगवार को उच्च शिक्षा विभाग का नया सचिव नियुक्त कर दिया। लेकिन उनकी नियुक्ति के कुछ ही देर बाद यह फैसला राजनीतिक विवाद का कारण बन गया।

कांग्रेस, आम आदमी पार्टी समेत कई विपक्षी दलों ने इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए सरकार पर सवाल उठाए। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (NHB) की सब्सिडी योजना के तहत गंगवार की पत्नी, बेटे और मां को पांच वर्षों में 1.16 करोड़ रुपये से अधिक की सब्सिडी मिली थी, जिससे संभावित हितों के टकराव को लेकर बहस छिड़ गई। विपक्ष अब सरकार से इस नियुक्ति पर जवाब और सफाई की मांग कर रहा है।

Naresh Pal Gangwar Controversy

क्या है 1.16 करोड़ रुपये की सब्सिडी का पूरा मामला?

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (NHB) की योजना के तहत गंगवार की पत्नी, बेटे और मां को जयपुर में खीरा उत्पादन से जुड़ी तीन अलग-अलग परियोजनाओं के लिए पांच वर्षों में 1.16 करोड़ रुपये से अधिक की सब्सिडी मिली। रिपोर्ट में इसे संभावित हितों के टकराव का मामला बताया गया, जिसके बाद इस पूरे प्रकरण पर राजनीतिक बहस तेज हो गई।

ये भी पढे़ं: सोनम वांगचुक और CJP के अलग हुए रास्ते,पड़ गई दरार? जिस मांग पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी,उसका जिक्र तक नहीं हुआ

विपक्ष ने नियुक्ति पर उठाए सवाल

गंगवार की नियुक्ति के बाद कांग्रेस, आम आदमी पार्टी समेत कई विपक्षी दलों ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया। विपक्ष का कहना है कि जिस अधिकारी का नाम पहले से विवादों में रहा हो, उसे देश के उच्च शिक्षा विभाग जैसी अहम जिम्मेदारी देना कई सवाल खड़े करता है। विपक्ष सरकार से इस फैसले के पीछे की वजह सार्वजनिक करने और पूरे मामले में पारदर्शिता बरतने की मांग कर रहा है।

मोदी का नया हीरा तो खीरा चोर है- AAP

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, मोदी का नया हीरा तो खीरा चोर है। मोदी जी आपके दिमाग़ पर भ्रष्टाचार का कैसा भूत सवार हो गया है? 'मंदिर से लेकर शिक्षा के मंदिर तक हर जगह चोर बिठा रहे हो' खीरा सब्सिडी कांड वाले IAS नरेश पाल गंगवार देश के नए शिक्षा सचिव बनाए गए !द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दिनों IAS नरेश पाल गंगवार की पत्नी, पुत्र और माता को राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (NHB) की योजना के तहत लगभग ₹1.16 करोड़ की सब्सिडी मिली। इससे गंगवार पर सवाल उठे, क्योंकि वह उस वक्त पशुपालन/डेयरी मंत्रालय में सचिव थे।

ये भी पढे़ं: 'धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करो', PM मोदी पर राहुल गांधी का निशाना, CJP और सरकार में आज मीटिंग, 5 बड़ी बातें

मोदी के पास अब 'ईमानदार चेहरों' की कमी पड़ गई- कांग्रेस

कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास अब 'ईमानदार चेहरों' की कमी पड़ गई है। पार्टी का आरोप है कि शिक्षा सचिव विनीत जोशी को बचाने के लिए सरकार ने उनकी जगह ऐसे अधिकारी को नियुक्त किया है, जिनके परिवार को राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (NHB) की योजना के तहत 1.16 करोड़ रुपये से अधिक की सब्सिडी मिली थी। कांग्रेस ने इसे सरकार में गहरे भ्रष्टाचार का उदाहरण बताते हुए नियुक्ति पर सवाल उठाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+