'धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करो', PM मोदी पर राहुल गांधी का निशाना, CJP और सरकार में आज मीटिंग, 5 बड़ी बातें

पेपर लीक विवाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देर रात जारी वीडियो संदेश के बाद सियासत और तेज हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सीधे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को निशाने पर लेते हुए उनकी बर्खास्तगी की मांग कर दी। राहुल गांधी ने इसके साथ ही मांग रखी कि प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर कार्रवाई हो और सरकार इस पूरे मामले पर देश से माफी मांगे।

दूसरी तरफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने साफ कर दिया कि सोनम वांगचुक का अनशन खत्म होने के बावजूद जंतर-मंतर का आंदोलन नहीं रुकेगा। इसी बीच सरकार ने फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान किया है और CJP के साथ बातचीत की तैयारी भी शुरू हो गई है। ऐसे में सवाल यही है कि क्या सरकार के कदम से आंदोलन शांत होगा या टकराव और बढ़ेगा।

cjp protest 5 big updates Rahul Gandhi

'देश से माफी मांगिए', पीएम मोदी के वीडियो मैसेज पर बोले राहुल गांधी

प्रधानमंत्री के वीडियो संदेश के कुछ ही देर बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि छात्र लगातार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने एक्स (ट्विटर) पर साफ शब्दों में लिखा,

"देश के छात्र धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। आधी रात को इस तरह का पैथेटिक वीडियो जारी करके युवाओं की समझ का अपमान मत कीजिए। आपने ही हमारे युवाओं के भविष्य को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। आपने न सिर्फ हमारी एजुकेशन सिस्टम पर पूरा कब्जा होने और उसे बर्बाद होने दिया, उसे बढ़ावा भी दिया - और इसके जिम्मेदार हर व्यक्ति को संरक्षण दिया।''

राहुल गांधी की 3 मांगे हैं-धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाएं, छात्रों से माफी मांगे और छात्रों के साथ हिंसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें।

अभिजीत दीपके बोले- सोनम सर का अनशन खत्म,पर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रहेगा जारी

इस पूरे घटनाक्रम के बीच जंतर-मंतर पर चल रहा आंदोलन भी नया मोड़ ले रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि 26 दिनों के लंबे इंतजार के बाद सोनम सर ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है, जिससे सभी को राहत मिली है। लेकिन उन्होंने साफ कर दिया कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान पद से हट नहीं जाते, जंतर-मंतर पर सीजेपी का शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रहेगा।

वहीं सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने बताया कि पार्टी ने एक दिन पहले चिट्ठी लिखकर सोनम सर से अनशन खत्म करने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा कि सरकार अब न्यूट्रल जगह पर बात करने को तैयार हो गई है। शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे 'कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया' में सीजेपी का प्रतिनिधिमंडल सरकार से सीधी बातचीत करेगा।

CJP प्रदर्शन: 23 जुलाई से जुड़े 5 सबसे बड़े अपडेट्स

1. सरकार ने बातचीत का रास्ता खुला रखा

सरकार का कहना है कि वह किसी भी समय CJP से बातचीत के लिए तैयार है। पिछले 24 घंटे में जेपी नड्डा के घर या कार्यालय में बैठक के लिए चार प्रस्ताव भेजे गए।

2. CJP ने सरकार के प्रस्ताव को बदला

CJP ने कहा कि वह किसी नेता के घर या दफ्तर नहीं जाएगी। संगठन की मांग थी कि बातचीत किसी न्यूट्रल जगह पर हो। अब कॉन्स्टिट्यूशन क्लब को बैठक की जगह तय किया गया है।

3. दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशन रहे बंद

प्रदर्शन के चलते लगातार दूसरे दिन 17 मेट्रो स्टेशन बंद रहे। बाद में झंडेवाला मेट्रो स्टेशन भी बंद करना पड़ा। इसका असर रोज दफ्तर जाने वाले हजारों यात्रियों पर पड़ा और लोगों को लंबा रास्ता लेना पड़ा।

4. फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे ताकि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को जल्दी सजा मिल सके।

5. आलिया भट्ट ने भी दिया समर्थन

फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर छात्रों के समर्थन में पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, "छात्रों का संघर्ष हम सबसे एक सवाल पूछता है कि क्या हम सच में देश के युवाओं की आवाज सुन रहे हैं। भविष्य उन्हीं का है।"

पीएम मोदी ने वीडियो मैसेज में क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि पेपर लीक कोई छोटी-मोटी बात नहीं है। इससे लाखों बच्चों और उनके माता-पिता को गहरा मानसिक दर्द पहुंचता है।

पीएम ने कहा,

"पिछले ढाई महीनों में हुई घटनाओं के बाद हमारी सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। कई गुनहगारों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।"

पीएम मोदी ने आगे बताया कि सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि छात्रों का एक साल खराब न हो। इसलिए बहुत कम समय के भीतर करीब 22 लाख परीक्षार्थियों के पेपर कराए गए। 19 तारीख को नतीजे भी घोषित कर दिए गए हैं, जिससे सफल छात्रों के घरों में खुशी का माहौल है। पीएम ने ऐलान किया कि सिर्फ इतनी कार्रवाई से काम नहीं चलेगा, अब मामलों के जल्दी निपटारे के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का ड्राफ्ट भी तैयार कर लिया गया है।

आगे क्या? न्यूट्रल वेन्यू पर बातचीत से निकलेगा समाधान?

फिलहाल अब सबकी नजर शुक्रवार (24 जुलाई) को होने वाली सीजेपी और सरकार के बीच होने वाली बैठक पर है। एक तरफ जहां छात्र और सीजेपी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े हैं, वहीं सरकार फास्ट ट्रैक कोर्ट और परीक्षा नतीजों का हवाला देकर स्थिति संभालने में लगी है।

देखना दिलचस्प होगा कि कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में होने वाली यह बैठक गतिरोध तोड़ पाती है या आंदोलन और उग्र रूप लेता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+