सोनम वांगचुक और CJP के अलग हुए रास्ते,पड़ गई दरार? जिस मांग पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी,उसका जिक्र तक नहीं हुआ

Sonam Wangchuk vs CJP (Dharmendra Pradhan Resignation): नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली में जारी आंदोलन अब एक बिल्कुल नए मोड़ पर आ खड़ा हुआ है। 26 दिनों से अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सरकार से लिखित वादा मिलने के बाद मेदांता अस्पताल में 23 जुलाई की रात भूख हड़ताल खत्म कर दी। लेकिन इस फैसले के आते ही आंदोलन की रीढ़ मानी जाने वाली कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और सोनम वांगचुक के बीच दूरियां साफ दिखाई देने लगी हैं।

शुरुआत में सोनम वांगचुक और कॉकरोच जनता पार्टी दोनों ही पक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को सबसे बड़ी शर्त मान रहे थे। लेकिन अब सोनम वांगचुक ने इस मांग को किनारे रखकर अनशन खत्म कर दिया। सोनम वांगचुक ने जो तीन मांग सरकार के सामने रखी हैं, उसमें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का जिक्र नहीं है।

Sonam Wangchuk vs CJP Dharmendra Pradhan Resignation NEET Protest Latest News

इधर सोनम वांगचुक के अनशन खत्म होने के बाद कहा अभिजीक दीपके ने कहा है कि जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, उनका विरोध जारी रहेगा। यही वजह है कि CJP प्रमुख अभिजीत दीपके या उनकी पार्टी ने वांगचुक के अनशन तोड़ने वाले वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर तक नहीं किया। (खबर लिखे जाने तक)

सरकार से मिलीं ये 3 राहतें,पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर साधी चुप्पी

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में सोनम वांगचुक का अनशन खत्म हुआ। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर वीडियो पोस्ट कर लिखा, "भूख का अंत, जवाबदेही की शुरुआत!" सरकार ने उन्हें तीन मुख्य बातों का लिखित भरोसा दिया है।

पहला, 20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च और जंतर-मंतर पर शांतिपूर्वक आंदोलन करने वाले किसी भी युवा पर कोई केस नहीं चलेगा। दूसरा, नीट पेपर लीक से परेशान होकर जान देने वाले बेकसूर छात्रों के परिवारों को मुआवजा देने पर सकारात्मक फैसला होगा। तीसरा, देश के परीक्षा सिस्टम को सुधारने और पेपर लीक रोकने पर संसद में खुली चर्चा कराई जाएगी। लेकिन इस पूरे लिखित समझौते में धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने का कोई जिक्र तक नहीं हुआ।

यहीं से दोनों पक्षों की रणनीति अलग दिखने लगी। वांगचुक ने अपने वीडियो में लिखित आश्वासन की बात की, लेकिन शिक्षा मंत्री को हटाने की मांग पर कुछ नहीं कहा। दूसरी तरफ CJP ने साफ कर दिया कि उनका धरना तब तक जारी रहेगा, जब तक धर्मेंद्र प्रधान पद नहीं छोड़ते।

जिस मांग पर CJP अड़ी रही, उसका क्या हुआ?

यहीं सबसे बड़ा अंतर दिखाई देता है। CJP लगातार कह रही है कि उसकी पहली मांग धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा है। लेकिन वांगचुक के समझौते में यह मुद्दा शामिल नहीं दिखा। एक और बात चर्चा में है। वांगचुक ने अनशन खत्म करने के बाद सोशल मीडिया पर अपना वीडियो और संदेश साझा किया।

खबर लिखे जाने तक CJP या उसके संस्थापक अभिजीत दीपके ने उसे अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा नहीं किया था। इसे लेकर भी दोनों के बीच दूरी की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि किसी भी पक्ष ने सार्वजनिक तौर पर मतभेद की पुष्टि नहीं की है।

जंतर-मंतर पर तनाव बरकरार: CJP का अल्टीमेटम धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक पीछे नहीं हटेंगे

सोनम वांगचुक का अनशन खत्म होने के बावजूद जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी है। CJP के आह्वान पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी अभी भी धरने पर बैठे हैं और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहरा रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। कई इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं।

कुछ मेट्रो स्टेशनों को बंद किया गया और एहतियात के तौर पर कुछ जगह मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर भी रोक लगाई गई। संसद के मानसून सत्र में भी यह मुद्दा लगातार उठ रहा है और विपक्ष सरकार को घेर रहा है।

पीएम मोदी बोले- 'पेपर लीक' पर सख्त कानून लाएंगे

संसद के मानसून सत्र में भी इस मुद्दे पर जबरदस्त हंगामा हो रहा है। पीएम मोदी द्वारा सख्त कानून बनाने की घोषणा पर CJP और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा, "मोदी जी, अगर आप वाकई सख्त कदम उठाना चाहते हैं तो कल ही धर्मेंद्र प्रधान को उनके पद से हटा दीजिए। इससे कड़ा फैसला कोई और नहीं हो सकता।"

वहीं पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी सोशल मीडिया पर एक बिना दीवार वाले गेट को बंद करने वाली फोटो डालकर सरकार के नए कानून के दावों का जमकर मजाक उड़ाया।

क्या आंदोलन अब दो हिस्सों में बंटता दिख रहा है?

फिलहाल इतना जरूर साफ है कि सोनम वांगचुक और CJP का अंतिम लक्ष्य पेपर लीक के खिलाफ जवाबदेही तय करना है। लेकिन दोनों की प्राथमिकताएं अलग दिख रही हैं। वांगचुक ने लिखित आश्वासन मिलने के बाद अनशन खत्म कर दिया, जबकि CJP अभी भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को सबसे बड़ी शर्त बता रही है।

हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष ने यह नहीं कहा है कि दोनों के रिश्तों में आधिकारिक तौर पर दरार आ गई है। इसलिए इसे फिलहाल रणनीति का अंतर कहना ज्यादा सही होगा, न कि पक्का मतभेद। आने वाले दिनों में सरकार के साथ बातचीत और जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन से यह साफ होगा कि आंदोलन किस दिशा में आगे बढ़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+