PICS: टाइम मैनेजमेंट कोई PM मोदी से सीखे, वक्त बचाने के लिए फ्लाइट में ही सो जाते हैं

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। पीएम मोदी की विदेश यात्रा को लेकर अकसर सवाल उठाए जाते हैं। कोई पूछता है कि पीएम कितना विदेश दौरा करते हैं? तो कोई पूछता है कि मोदी सिर्फ रात में ही सफर क्यों करते हैं? तो आपको आज इस सवाल का जवाब दे देते हैं। जवाब जानकर शायद आप पीएम मोदी के काम के प्रति समर्पण के जज्बे को सलाम कर बैठें। जी हां पीएम मोदी विदेश यात्रा के दौरान रात में सफर इसलिए करते हैं कि रात में प्लेन में ही अपनी नींद पूरी कर लें ताकि समय का नुकसान ना हो। जानिए भारत के नेताओं के अजब-गजब राज़

दिन में काम करने के बाद वह अपनी अधिकतर यात्राएं रात में ही करते हैं और होटल में रात बिताने के बजाय प्लेन में ही नींद पूरी करते हैं। इकॉनोमिक टाइम्स की खबर के अनुसार हाल ही में 30 मार्च से 2 अप्रैल तक बेल्जियम, अमेरिका और सऊदी अरब के दौरे के दौरान नरेन्द्र मोदी ने तीन रातें अपने एयर इंडिया वन प्लेन में ही गुजारी। पीएम मोदी का नौ दिनों का नवरात्रि उपवास, क्‍या खाएंगे नौ दिनों तक पीएम?

दिल्‍ली से उड़ान भरने के दौरान वह ब्रसेज्स पहुंचे वहां से वाशिंगटन डीसी और यहां से सऊदी अरब के रियाद के लिए उड़ान भर ली। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, 'चार दिन की इस यात्रा के दौरान उन्होंने मात्र दो रातें होटल में गुजारीं। एक रात वाशिंगटन और दूसरी रियाद। तो आईए तस्वीरों के माध्यम से जानते हैं पीएम मोदी से जुड़ी कुछ और रोचक बातें:

तीन देशों की यात्रा सिर्फ 97 घंटों में

तीन देशों की यात्रा सिर्फ 97 घंटों में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन देशों की यात्राएं मात्र 97 घंटों में निबटा लिया। अगर प्रधानमंत्री रात को प्लेन में ही सोने का निर्णय नहीं करते तो यह यात्रा छह दिन से पहले पूरी करना संभव नहीं था।

छुट्टी भी नहीं लेते पीएम मोदी

छुट्टी भी नहीं लेते पीएम मोदी

26 मई 2014 को सत्‍ता की बागडोर संभालने के बाद से नरेन्‍द्र मोदी ने एक भी दिन का अवकाश नहीं लिया है और देश के विकास के लिए काम करने में व्यस्‍त हैं। यह बात हम नहीं बल्‍कि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने आरटीआई के तहत पूछे गये एक सवाल के जवाब में कहा है।

ट्वीटर और फेसबुक खूद हैंडल करते हैं मोदी

ट्वीटर और फेसबुक खूद हैंडल करते हैं मोदी

एक आरटीआई के जवाब में बताया गया है कि पीएम मोदी अपना ट्वीटर और फेसबुक अकाउंट खुद ही चलाते हैं। लेकिन प्रधानंत्री के ऑफिस का ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पीएमओ ऑफिस की ओर से चलाया जाता है।

ऑफिस से नहीं लिया स्‍मार्ट फोन

ऑफिस से नहीं लिया स्‍मार्ट फोन

एक अन्य आरटीआई के जवाब में जानकारी दी गई कि नरेन्द्र मोदी ने ऑफिस से कोई स्मार्टफोन नहीं लिया है। हालांकि वे आई-फोन का यूज करते हैं। यह आई-फोन या तो उन्होंने खरीदा या उन्हें गिफ्ट किया गया है।

एवरेज इंटरनेट स्पीड यूज करते हैं मोदी

एवरेज इंटरनेट स्पीड यूज करते हैं मोदी

मोदी के इंटरनेट लाइंस की स्पीड के बारे में भी जानकारी दी गई। इसकी स्पीड 34MBPS है जो देश की एवरेज इंटरनेट स्पीड है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+