पीएम मोदी का नौ दिनों का नवरात्रि उपवास, क्या खाएंगे नौ दिनों तक पीएम?
नई दिल्ली। शुक्रवार से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो गई और इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आम नागरिकों की तरह नौ दिनों तक व्रत करेंगे। पीएम मोदी ने पहले दिन असम स्थित कामाख्या देवी मंदिर में पूजा-पाठ करके अपने व्रत की शुरुआत की।
पीएम नौ दिनों तक उपवास करते हैं, इसकी जानकारी देशवासियों को उस समय हुई थी जब वह सितंबर 2014 में पहली बार आधिकारिक दौरे पर अमेरिका गए थे।
मीडिल क्लास को आज भी पीएम मोदी पर भरोसा
पीएम मोदी पिछले 35 वर्षों से चैत्र और कार्तिक दोनों ही नवरात्रि का उपवास रखते हैं।
पीएम मोदी आमतौर पर जैन खाना रोजमर्रा के दिनों में खाते हैं लेकिन नवरात्रि के नौ दिनों में उनकी डाइट और भी सख्त हो जाती है।
पीएम मोदी आने वाले नौ दिनों तक सिर्फ पानी और फलों का ही सेवन करेंगे। एक नजर डालिए पीएम मोदी के नवरात्रि उपवास से जुड़ी कुछ खास बातों पर।

सिर्फ पानी और फल
पीएम मोदी इन दिनों असम और पश्चिम बंगाल में हो रहे चुनावों के लिए प्रचार में व्यस्त हैं लेकिन इसके बाद भी वह पूरे नौ दिनों तक सख्त डाइट को फॉलो करेंगे। पीएम मोदी अगले नौ दिनों तक सिर्फ पानी और फल ही डाइट के तौर पर लेंगे।

अनाज और दालों से रहेंगे दूर
नौ दिनों तक पीएम मोदी सिर्फ एक किस्म का फल शाम को नींबू पानी के साथ लेंगे। इन नौ दिनों तक वह पूरी तरह से अनाज और दालों के सेवन से दूर रहेंगे।

35 वर्षों से रख रहे नवरात्रि का उपवास
पीएम मोदी नौ दिनों का उपवास रखते हैं इसके बारे में उन्होंने पहली बार वर्ष 2012 में जानकारी दी थी। उस समय वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे और उन्होंने अपने ब्लॉग 'साक्षीभाव' में बताया था कि वह पिछले 35 वर्षों से यह व्रत रखते आ रहे हैं।

क्यों रहते पीएम मोदी नवरात्रि का उपवास
पीएम मोदी ने अपने ब्लॉग में जानकारी दी थी कि प्रति वर्ष आत्म-शुद्धिकरण के लिए यह व्रत रखते हैं। उन्होंने ब्लॉग में लिखा था कि इस व्रत से उन्हें शक्ति मिलती है और साथ ही वह हर रात को मां दुर्गा से संवाद करने में समर्थ हो पाते हैं।

जब गए अमेरिका
पीएम मोदी सितंबर 2014 में जब अपने पहले अमेरिकी दौरे पर गए तो 29 सितंबर को राष्ट्रपति बराक ओबाम ने उनके सम्मान में व्हाइट हाउस में डिनर आयोजित किया। लेकिन पीएम मोदी ने उस दौरान भी सिर्फ नींबू पानी और फल ही खाए थे।

फिर कैसे मिलती है पीएम को एनर्जी
पीएम मोदी नौ दिनों तक व्रत के बावजूद अपने जरूरी कामों को नहीं टालते हैं। पीएम के दिन की शुरुआत तड़के योग, ध्यान और पूजा के साथ होती है। इससे ही उन्हें पूरे दिन काम करने की एनर्जी मिलती है।

राष्ट्रपति ओबामा भी थे हैरान
नौ दिनों तक उपवास के बाद भी पीएम मोदी की एनर्जी में कोई कमी नहीं थी और यह देखकर राष्ट्रपति बराक ओबामा भी काफी हैरान हुए थे। जब उन्होंने पीएम से इसका राज पूछा था तो उन्होंने इसके श्रेय योग और ध्यान को दिया था।












Click it and Unblock the Notifications