भाजपा के इलेक्शन कैम्पेन चीफ से इस्तीफा देंगे नरेंद्र मोदी!
नई दिल्ली। गुजरात के मुख्य मंत्री नरेंद्र मोदी के 64वें जन्म दिन पर खबर आयी है कि वे भारतीय जनता पार्टी की चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकते हैं। खबर है कि हाल ही में भाजपा के पीएम कैंडिडेट के रूप में चुने गये मोदी जल्द ही चुनाव प्रचार समिति की डोर छोड़ देंगे। हालांकि यह खबर लाल कृष्ण आडवाणी के लिये खुशखबरी हो सकती है।
इस खबर के आने के बाद मोदी के सीएम पद को छोड़ने की बात उठी, तो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने पुष्टि कर दी है कि वो फिलहाल सीएम पद नहीं छोड़ेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि मोदी के लिये कोई भी डिप्टी चीफ मिनिस्टर भी नहीं बनाया जायेगा। उधर भाजपा सूत्रों ने बताया कि राजनाथ सिंह 2014 के चुनाव की अभियान की जिम्मेदारी सौंपने के लिये एक अनुभवी व्यक्ति की खोज कर रहे हैं। खबर है कि लाल कृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज या अरुण जेटली को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
गौरतलब है कि जन्म दिन के अवसर पर जब लोगों से मोदी मुखातिब हुए, तब भी उन्होंने कहा भले ही उन्हें राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी मिल जाये, फिर भी वो गुजरात के प्रति अपनी जिम्मेदारी नहीं भूलेंगे। उन्होंने कहा कि वो कर्म पर विश्वास करते हैं और गुजरात उनकी कर्म भूमि है। उसका ऋण चुकाये बिना वो कहीं नहीं जायेंगे।













Click it and Unblock the Notifications