गांव जितने समृद्ध होंगे, देश उतना विकसित होगा, 'ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 के आगाज से पहले बोले PM मोदी
Gramin Bharat Mahotsav 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 4 जनवरी, को सुबह 11 बजे नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 'ग्रामीण भारत महोत्सव 2025' का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वह लोगों को संबोधित भी करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि हमारे गांव जितने समृद्ध होंगे, विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में उनकी भूमिका उतनी ही बड़ी होगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, "हमारे गांव जितने समृद्ध होंगे, विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में उनकी भूमिका उतनी बढ़ेगी। इसी कड़ी में आज सुबह करीब 11 बजे दिल्ली में ग्रामीण भारत महोत्सव के शुभारंभ का सौभाग्य मिलेगा। यह आयोजन ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए बहुत उपयोगी होने वाला है।"

यह महोत्सव 4 से 9 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा और इसका विषय 'विकसित भारत 2047 के लिए एक सक्षम ग्रामीण भारत का निर्माण' होगा। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, महोत्सव का उद्देश्य ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करना, आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्थाओं का निर्माण करना और ग्रामीण समुदायों में नवाचार को बढ़ावा देना है। इसमें ग्रामीण जनसंख्या के बीच आर्थिक स्थिरता और वित्तीय सुरक्षा को बढ़ावा देना, खासकर उत्तर-पूर्व भारत में वित्तीय समावेशन को संबोधित करना और सतत कृषि प्रथाओं को समर्थन देना शामिल है।
महोत्सव का एक महत्वपूर्ण फोकस ग्रामीण महिलाओं को उद्यमिता के माध्यम से सशक्त बनाना होगा। साथ ही यह कार्यक्रम सरकारी अधिकारियों, विचारशील नेताओं, ग्रामीण उद्यमियों, कारीगरों और विभिन्न क्षेत्रों के हितधारकों को एक साथ लाकर समग्र ग्रामीण परिवर्तन के लिए एक रोडमैप तैयार करेगा। इसमें प्रौद्योगिकी और नवाचार प्रथाओं का उपयोग कर ग्रामीण आजीविका को बढ़ाने पर चर्चा भी होगी और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करने के लिए जीवंत प्रदर्शन और प्रदर्शनी आयोजित की जाएंगी।
स्वाभिमान अपार्टमेंट्स में 1,675 नई निर्माणाधीन फ्लैट्स का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली के अशोक विहार में स्वाभिमान अपार्टमेंट्स में झुग्गी झोपड़ी (JJ) क्लस्टर के निवासियों के लिए निर्मित 1,675 नए फ्लैट्स का उद्घाटन किया और पात्र लाभार्थियों को चाबी सौंपी। उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने इन नए फ्लैट्स का निरीक्षण भी किया, जो 'इन-सीटू स्लम रिहैबिलिटेशन प्रोजेक्ट' के तहत बनाए गए हैं।
यह भी पढ़ें Breaking News LIVE: PM मोदी ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 करेंगे उद्घाटन












Click it and Unblock the Notifications