25 दिसंबर को जारी होगी किसान सम्मान निधि योजना की सातवीं किस्त, PM मोदी जारी करेंगे फंड
नई दिल्ली। Pm kisan samman nidhi yojana पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के करोड़ों किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (pm kisan samman nidhi yojana) की सातवीं किस्त रिलीज करेंगे। सातवीं किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों को 25 दिसंबर को पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस योजना का वित्तीय लाभ देंगे। ये जानकारी पीएमओ की तरफ से दी गई है।

6 राज्यों के किसानों से भी बात करेंगे पीएम मोदी
पीएमओ की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 9 करोड़ से अधिक किसानों को पीएम मोदी 18000 करोड़ रुपए की राशि वितरित करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी 6 राज्यों के किसानों से बातचीत भी करेंगे। किसान कल्याण के लिए सरकार द्वारा चलाई गई अन्य योजनाओं को लेकर किसान पीएम मोदी के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे। इस दौरान कार्यक्रम में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी शामिल रहेंगे।
हर किसान के खाते में आएंगे 2000 रुपए
आपको बता दें कि किसान सम्मान निधि योजना की सातवीं और इस साल की तीसरी किस्त 1 दिसंबर से पहले आनी थी, लेकिन अभी तक किसानों के खाते में पैसा नहीं पहुंचा था। पीएमओ की तरफ से आई इस जानकारी के बाद किसानों को राहत मिली है। बता दें कि इससे पहले इस योजना की पहली दो किस्त इस साल 15 दिन के अंदर किसानों के खातों में भेज दी गई थी। अब जो किस्त किसानों के खाते में जाएगी वो 2000 रुपए हर किसान के खाते में होगी।
क्यों हो रही है योजना के लाभ में देरी
आपको बता दें कि किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार तभी पैसे भेज पाती है, जब राज्य सरकार आवेदन करने वाले किसान के रेवेन्यू रिकॉर्ड, आधार नंबर और बैंक अकाउंट नंबर को सही पाकर उसे वेरीफाई कर दे। ऐसे में राज्य सरकार की तरफ से देरी के चलते किस्त में भी देरी हो जाती है। राज्य सरकार के वेरीफाई करने के बाद FTO जेनरेट होता है और केंद्र सरकार पैसा अकाउंट में डाल देती है।












Click it and Unblock the Notifications