Video: मोदी की आंखों में आंसू पर भावुक हुआ पूरा देश
लेकिन जो संपूर्ण होता है वो शांत और सहज होता है और इसलिए ही आज भी मोदी शांत और सहज है। आज भले ही उनकी पहचान बदल चुकी है लेकिन आज भी मोदी वो ही हैं जो कि 16 मई के पहले थे। देश और पार्टी उनके लिए क्या मायने रखते हैं इसकी जीती जागती तस्वीर आज पूरे देश ने डीडी पर होने वाले लाइव प्रसारण में देखीं। आज सेट्रल हाल उस ऐतिहासिक बात का गवाह बना जब किसी गैर-कांग्रेसी पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल कर अपने संसदीय दल के नेता का चुनाव किया।
पूरे तीस साल बाद किसी गैर-कांग्रेसी पार्टी को यह सौभाग्य मिला है। इसलिए जब भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने इस सौभाग्य को नरेन्द्र मोदी की 'कृपा' बताया तो वो शब्द मोदी को भाव-विभोर कर गया।
जिसके बाद तो मोदी ने जो कहा उसे सुनकर केवल सेंट्रल हॉल ही नहीं पूरा देश भी भावुक हो उठा। मोदी ने कहा कि मैं आडवाणी भाई से प्रार्थना करता हूं कि वो प्लीज फिर से 'कृपा' शब्द का इस्तेमाल ना करें क्योंकि जिस तरह भारत मेरी मां हैं उसी तरह बीजेपी भी मेरी मां है और मां की सेवा करना 'कृपा' नहीं होता है।
जहां यह बात कहते-कहते मोदी की आंखों में आंसू और गला भर आया वहीं बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं की आंखें भी नम हो गयीं। हाल के अंदर वरिष्ठ नेता रवि शंकर प्रसाद और वरूण गांधी अपनी आंखे पोंछते दिखे। आपको जानकर हैरत होगी कि यह नजारा केवल सेट्रंल हॉल का नहीं बल्कि देश के लोगों का भी था।
लोगों ने मोदी की इस बात पर फेसबुक और ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। लोगों ने फेसबुक पर लिखा है कि आज मोदी की बात ' एक बात तो तय है कि मोदी ने वाकई मात दे दी है सियासत के उन तौर तरीको को...जो जनता को सिर्फ उसी के बीच जाने से छूते हैं.. वाकई सियासत पीढ़ियों की गुलाम नहीं...हसरतों की गुलाम होती है...समझाने के लिए थैंक्यू...।
यही नहीं लोग फेसबुक और ट्विटर पर उस वीडियो को भी शेयर कर रहे हैं जिसमें मोदी इमोशनल हो गये हैं।
आप ही देखिये इस इमोशनल वीडियो को...













Click it and Unblock the Notifications