हरिवंश के बहाने मोदी-शाह ने चला मास्टर स्ट्रोक, 'JDU के तीर' से साधे 4 निशाने
हरिवंश की उम्मीदवारी के जरिए भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले ही एनडीए के कुनबे की मजबूती के संकेत देते हुए एक तीर से चार निशाने साधे।
नई दिल्ली। राज्यसभा के लिए पहली बार चुने गए जेडीयू सासंद हरिवंश नारायण सिंह गुरुवार को हुए चुनाव में 125 सांसदों का समर्थन हासिल कर ऊपरी सदन में उपसभापति बन गए। हरिवंश की जीत पहले से ही तय मानी जा रही थी। केंद्र सरकार के खिलाफ हाल ही में लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के ठीक बाद हुए इस चुनाव में जेडीयू सांसद हरिवंश को एनडीए की तरफ से उपसभापति पद का उम्मीदवार बनाकर भाजपा ने अपना मास्टर स्ट्रोक चला। हरिवंश की उम्मीदवारी के जरिए नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी ने 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले ही एनडीए के कुनबे की मजबूती के संकेत देते हुए एक तीर से चार निशाने साधे।

विपक्ष को संदेश, नीतीश कुमार NDA के साथ
हरिवंश नारायण सिंह जेडीयू के राज्यसभा सांसद हैं। जेडीयू हालांकि एनडीए का हिस्सा है, लेकिन कई मौकों पर बिहार के सीएम और पार्टी अध्यक्ष नीतीश कुमार मोदी सरकार और भाजपा को लेकर हमलों के तीर चला चुके हैं। कुछ विपक्षी पार्टियां भी ऐसे मौकों पर नीतीश को एनडीए छोड़ अपने पाले में लाने की कोशिश कर चुकी हैं। जेडीयू के सांसद को उपसभापति चुनाव में उतारकर भाजपा ने विपक्ष के सामने यह सुनिश्चित कर दिया कि नीतीश कुमार एनडीए के ही साथ हैं।

2019 से पहले मिला 'BJD का साथ'
राज्यसभा में एनडीए के पास बहुमत नहीं था। ऐसे में जेडीयू सांसद हरिवंश को उम्मीदवार बनाकर भाजपा ने बीजू जनता दल और शिवसेना का समर्थन हासिल किया। उपसभापति पद पर अपनी पार्टी के उम्मीदवार के लिए नीतीश कुमार ने खुद ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक को फोन कर समर्थन मांगा। राज्यसभा में बीजेडी के 9 सांसद हैं, इसलिए भाजपा के लिए बीजेडी का समर्थन हासिल करना एक बड़ी जीत थी। बीजेडी का समर्थन मिलना भाजपा के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि ओडिशा में दोनों करीबी प्रतिद्वंदी हैं और राज्य के विधानसभा चुनाव, 2019 के लोकसभा चुनाव के साथ ही हैं। अविश्वास प्रस्ताव के दौरान भी चर्चा का बहिष्कार कर बीजेडी ने भाजपा को ही फायदा पहुंचाया था।

वाईएसआर गैरहाजिर, तो भाजपा को मिला फायदा
एनडीए को राज्यसभा में दूसरी मदद आंध्र प्रदेश की वाईएसआर कांग्रेस से मिली। वाईएसआर ने उपसभापति चुनाव की वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया और बहुमत का आंकड़ा घट गया। वर्तमान में 244 सांसदों वाली राज्यसभा में बहुमत के लिए 123 वोटों की जरूरत थी। सदन में वोटिंग के दौरान कुल 8 सांसद गैरहाजिर रहे, जिससे बहुमत का आंकड़ा घटकर 119 हो गया। भाजपा के केवल 73 राज्यसभा सांसद होने के बावजूद, एनडीए उम्मीदवार हरिवंश को 125 सांसदों का समर्थन मिला। इससे एनडीए की एकजुटता जाहिर हुई।

शिवसेना को आखिर साथ आना ही पड़ा
महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना, एनडीए की एकता में पिछले काफी दिनों से एक बाधा बनी हुई थी। शिवसेना लगातार भाजपा और मोदी सरकार पर हमले बोलती रही है। अविश्वास प्रस्ताव के दौरान भी शिवसेना सदन से गैरहाजिर थी। उपसभापति चुनाव में अगर भाजपा अपनी पार्टी का प्रत्याशी उतारती तो हो सकता था कि शिवसेना फिर सदन से गैरहाजिर रहती। इससे बचने के लिए भाजपा ने जेडीयू के सांसद को उम्मीदवार बनाया और शिवसेना ने अपना भाजपा-विरोधी रुख छोड़ते हुए एनडीए के पक्ष में मतदान किया।
-
BR Ambedkar Anniversary:'जीवन लंबा नहीं महान होना चाहिए',बाबा साहेब के 10 विचार, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि -
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
PM Modi ने किया देश के सबसे आधुनिक कॉरिडोर का उद्घाटन, UCC पर भी भरी हुंकार, संबोधन की खास बातें -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर












Click it and Unblock the Notifications