पश्चिम बंगाल: चर्चा में फिर नंदीग्राम विधानसभा सीट, सहकारी चुनाव में टीएमसी को मिली हार, बीजेपी ने दर्ज की जीत

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट एक बार फिर चर्जा में आ गई है। पिछले साल हुए चुनाव में ममता बनर्जी को यहां हार का सामना करना पड़ा। टीएमसी से बीजेपी में शामिल हुए सुवेंदु अधिकारी ने जीत दर्ज की थी।

कोलकाता, 19 सितंबर: पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट एक बार फिर चर्जा में आ गई है। पिछले साल हुए चुनाव में ममता बनर्जी को यहां हार का सामना करना पड़ा। टीएमसी से बीजेपी में शामिल हुए सुवेंदु अधिकारी ने जीत दर्ज की थी। सहकारी चुनाव के बाद यह सीट फिर से चर्चा में आ गई है।

बीजेपी ने जीत दर्ज की

बीजेपी ने जीत दर्ज की

नंदीग्राम में सहकारी चुनाव में भी टीएमसी को हार का सामना करना पड़ा। बीजेपी ने यहां जीत दर्ज की है। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भेकुटिया सहकारी कृषि समिति की 12 में से 11 सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की। टीएमसी को मिली इकलौती सीट पर जिसमें सिर्फ एक वोट का अंतर था। मतदान और मतगणना के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। जिससे तनाव की स्थिति पैदा हो गई और पुलिस को दिन भर बीच-बचाव करना पड़ा।

आरोप-प्रत्यारोप भी शुरू

आरोप-प्रत्यारोप भी शुरू

दोनों पार्टी ने एक दूसरे पर झूठे मतदान का आरोप भी लगाया। नंदीग्राम टीएमसी ब्लॉक अध्यक्ष बप्पादित्य कार ने कहा कि हमने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की मांग की थी। लेकिन ग्रामीणों ने विरोध किया जब पता चला कि भाजपा बाहरी लोगों की मदद से चुनाव में धांधली कर रही है।

आरोपों को किया खारिज

आरोपों को किया खारिज

आरोपों को खारिज करते हुए भाजपा पूर्वी मिदनापुर जिले के उपाध्यक्ष प्रोलॉय पाल ने कहा कि उनके आरोप निराधार हैं। वे हार जाते हैं जहां लोग स्वतंत्र रूप से अपना वोट डाल सकते हैं। यह भेकुटिया में भी हुआ। टीएमसी ने पुलिस की मदद से चुनाव जीतने की कोशिश की लेकिन असफल रही।

चुनाव में बीजेपी को झटका

चुनाव में बीजेपी को झटका

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी को पश्चिम बंगाल में बड़ा झटका लगा है। नंदीग्राम को पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुवेंदु अधिकारी का गढ़ माना जाता है, लेकिन को-ऑपरेटिव चुनाव में भाजपा एक भी सीट पर यहां जीत दर्ज नहीं कर सकी है। चुनाव के नतीजों ने हर किसी को चौंका दिया है। रविवार को पश्चिम बंगाल के हनुभुंजा, घोलपुकुर, बिरुलिया सहकारी समिति के चुनाव संपन्न हुए थे।

यह भी पढ़ें- कोलकाता हिंसा पर ममता बनर्जी ने लगाया आरोप - भाजपा कार्यकर्ता बम और बंदूकें लाए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+