कोलकाता हिंसा पर ममता बनर्जी ने लगाया आरोप - भाजपा कार्यकर्ता बम और बंदूकें लाए

कोलकाता हिंसा पर ममता बनर्जी ने लगाया आरोप - भाजपा कार्यकर्ता बम और बंदूकें लाए

कोलकाता, 14 सितंबर: भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को नबत्रा यात्रा शुरू की इस दौरान पुलिस ने उन्‍हें रोकने के लिए बैराकैटिंग लगाई और जिसे कार्यकर्ताओं ने तोड़कर शहर के अंदर घुसने की कोशिश की । इस दौरान पुलिस और भाजपाईयों के बीच झड़प हुई वहीं हिंसा जैसा माहौल उत्‍पन्‍न हो गया। पुलिस ने अफरा तफरी को कंट्रोल करने के लिए आंशू गैस छोड़ी। वहीं इस घटना एक दिन बाद पश्विम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनजी ने भाजपा पर बड़ा आरेाप लगाया है।

mamta

कोलकाता हिंसा पर ममता बनर्जी ने लगाया ये आरोप

ममता बनर्जी ने कहा कि हिंसक भाजपा प्रदर्शनकारियों ने कई पुलिसकर्मियों पर बेरहमी से हमला किया लेकिन प्रशासन ने अधिकतम संयम दिखाया। ममता बनर्जी ने कहा कि सरकार शांतिपूर्ण विरोध के खिलाफ नहीं है, लेकिन "भाजपा और उसके समर्थकों ने हिंसा, तोड़फोड़ और आगजनी का सहारा लिया उन्‍होंने आरोप लगाया कि कोलकाता और हावड़ा में मंगलवार को एक आंदोलन के दौरान पुलिस से भिड़े भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता बम और बंदूकों से लैस थे।

पुलिस ने 20 लोगों को अरेस्‍ट किया है

गौरतलब है कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के शासन के दौरान भ्रष्टाचार के विरोध में राज्य सचिवालय, नबन्ना तक भाजपा ने मंगलवार को मार्च निकाला। इस यात्रा के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला करने और पुलिस वाहन में आग लगाने के आरोप में लगभग 20 लोगों को अरेस्‍ट किया गया है।

ममता बनर्जी ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा

पुलिस चाहती तो गोली चला सकती थी लेकिन यह वांछनीय नहीं है। उन्होंने स्थिति को नियंत्रित करने की पूरी कोशिश की। हम लोकतांत्रिक आंदोलनों को कभी नहीं रोकते। सभी लोगों को लोकतांत्रिक आंदोलन करने का अधिकार है लेकिन गुंडागर्दी इसका हिस्सा नहीं हो सकती। पुलिस हमलों और आगजनी में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। उन्‍होंने कहा यहां की जनता के लिए परेशानी पैदा करने के लिए बिहार और अन्य जगहों से ट्रेनों में लाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+