Alongtaki Result: 'हार कर जीतने वाले को...कहते हैं!' नागालैंड के बीजेपी नेता तेमजेन ने जीत को लेकर किया ट्वीट
Alongtaki Assembly Seat: नागालैंड की अलोंगटकी विधानसभा सीट से दूसरी बार चुनावी मैदान में उतरे बीजेपी नेता तेमजेन इमना अलोंग ने अपनी सीट जीत ली है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी भी दी है।

Nagaland Election Results: देश के उत्तर-पूर्वी राज्य नागालैंड (Nagaland) समेत त्रिपुरा और मेघालय में बीजेपी को भारी बहुमत मिला है। राज्य की अलोंगटकी सीट से दूसरी बार चुनावी मैदान में उतरे बीजेपी नेता तेमजेन इमना अलोंग ने जीत दर्ज की है। तेमजेन अपने मजाकिया अंदाज को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। छोटी आंख के फायदे' बताने वाले बीजेपी नेता ने अपनी जीत को लेकर ट्वीट किया है।
तेमजेन इमना अलोंग ने ट्वीट कर दिए जीत के संकेत
नागालैंड के चुनावी रुझानों की बात करें तो बीजेपी-एनडीपीपी गठबंधन को बहुमत मिल चुका है। इस बीच बीजेपी नेता तेमजेन इमना अलोंग ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट कर लिखा, 'हार कर जीतने वाले को ........ कहते हैं!, बाकी जो खाली जगह छोड़ दी है, उसका जवाब उनके फैंस पूरे जोश और उत्साह के साथ दे रहे हैं।
नगालैंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख तेमजेन इमना अलोंग ने गुरुवार को अलोंटकी निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव जीता। राज्य भाजपा प्रमुख ने जनता दल (यूनाइटेड) के उम्मीदवार जे लानू लोंगचर को 3,748 मतों के अंतर से हराया। राज्य भाजपा प्रमुख ने जनता दल (यूनाइटेड) के उम्मीदवार जे लानू लोंगचर को 3,748 मतों के अंतर से हराया है।
इससे पहले, दिन में, नागालैंड के मुख्यमंत्री और एनडीपीपी उम्मीदवार नेफ्यू रियो ने उत्तरी अंगामी-द्वितीय विधानसभा क्षेत्र में जीत हासिल की, उन्होंने कांग्रेस के सेइविली सचू को 15,824 मतों के विशाल अंतर से हराया। उन्हें कुल 17,045 वोट मिले, जो इस सीट पर हुए कुल वोटों का 92.87 फीसदी है।
Recommended Video
राज्य को अपनी पहली महिला विधायक भी मिली, 60 साल पहले राज्य का दर्जा प्राप्त करने के बाद आज, सत्तारूढ़ एनडीपीपी के एक उम्मीदवार हेकानी जाखलू ने दीमापुर- III विधानसभा क्षेत्र जीता। उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अज़ेतो झिमोमी को 1,536 मतों के अंतर से हराया। जाखलू को 14,395 वोट मिले, जो इस सीट पर हुए कुल वोटों का 45.16 फीसदी है। इस साल 15 विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ने वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) भी राज्य में अपना खाता खोलने में सफल रही। नेशनल पीपुल्स पार्टी और नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ने भी क्रमश: चार और दो सीटें जीतीं।
नागालैंड के मोकोकचुंग जिले में आती है अलोंटकी सीट
नगालैंड विधानसभा के प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों में से एक अलोंटकी सीट पर वोटों की गिनती कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। यह विधानसभा सीट नागालैंड के मोकोकचुंग जिले में आती है और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित है। भारतीय जनता पार्टी के तेमजेन इम्ना अलोंग अलोंटकी से मौजूदा विधायक हैं और सीट से लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए जीत दर्ज कर ली है।
2018 के चुनाव में बहुत कम अंतर से मिली थी जीत
तेमजेन इमना अलोंग ने साल 2018 के विधानसभा चुनाव में भी अलोंग टाकी सीट से चुनाव लड़ा और बहुत कम अंतर से जीत हासिल की। 2018 में तेमजेन अलोंग को 50.18 फीसदी वोट मिले थे, जबकि एनपीएफ के डॉ. बेंजोंग्लिबा ऐयर को 49.46 फीसदी वोट मिले थे।












Click it and Unblock the Notifications