मेघालय में शुक्रवार को कोनराड संगमा करेंगे सरकार बनाने का दावा
Assembly Election Results 2023 Live: त्रिपुरा और नागालैंड में फिर से भाजपा की वापसी हुई है, पार्टी नेता और कार्यकर्ता जश्न में डूबे हुए हैं, तो वहीं मेघालय में पेंच फंस गया है।

Election Result 2023 Live updates: पूर्वोंत्तर भारत के 3 राज्यों त्रिपुरा,नागालौंड और मेघालय में विधानसभा चुनाव नतीजों की तस्वीर अब लगभग साफ हो गई है। त्रिपुरा में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ वापसी कर रही है , नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है तो वहीं नागालैंड में बीजेपी और उसकी गठबंधन सहयोगी नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी की सरकार बनती नजर आ रही है। जबकि मेघालय में सीएम कोनराड संगमा की एनपीपी 27 सीटों पर जीत के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है लेकिन अभी भी वो मैजिक नंबर (31 सीटों) से दूर है। वहीं अगर उपचुनाव की बात करें तो महाराष्ट्र की कस्बा पेठ सीट पर कांग्रेस ने बीजेपी को मात देकर कब्जा जमाया तो वहीं महाराष्ट्र की चिंचवाड़ विधानसभा सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज कर ली है जबकि तमिलनाडु की इरोड पूर्व सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार ईवीकेएस एलंगोवन जीते हैं और बंगाल की सागरदिघी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव पर कांग्रेस ने विजय हासिल की है, जबकि अरुणाचल प्रदेश के उपचुनाव में बीजेपी निर्विरोध जीत गई है और झरखंड के रामगढ़ सीट पर AJSU प्रत्याशी सुनीता चौधरी विजयी हुई हैं।
इस बड़ी खबर पर हमारी नजर बनी हुई है, पल-पल के अपडेट के लिए हमारे लाइव पेज की रीफ्रेश करते रहें।
महाराष्ट्र उपचुनाव में बीजेपी की हार पर उद्धव ठाकरे ने कहा कि ये उसकी यूज एंड थ्रो पॉलिसी का नतीजा है।
मेघालय के राज्यपाल से कल मिलेंगे कोनराड संगमा, करेंगे सरकार बनाने का दावा
Maharashtra Uddhav Thackeray faction supporters celebrate the win of the joint MVA candidate in the Kasba Path Assembly by-poll in Pune today pic.twitter.com/UmfwmCSLsc
— ANI (@ANI) March 2, 2023
उद्धव ठाकरे गुट के समर्थकों ने आज पुणे में कस्बा पथ विधानसभा उपचुनाव में संयुक्त MVA उम्मीदवार की जीत का जश्न मनाया।
चुनाव आयोग के मुताबिक नागालैंड के मुख्यमंत्री और 11 उत्तरी अंगामी से एनडीपीपी उम्मीदवार, नेफिउ रियो ने कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ 15,824 के अंतर से जीत हासिल की।
#WATCH ये कट्टर लोग कहते हैं मर जा मोदी... मर जा मोदी और देश कह रहा है मत जा मोदी... मत जा मोदी: भाजपा मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी pic.twitter.com/NhjvbHBEVI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 2, 2023
पीएम ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं 'मोदी मर जा', जबकि जनता कहती है 'मोदी मत जा'।
पीएम ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कट्टरता से बेइमानी कर रहे हैं। कांग्रेस इन राज्यों को छोटा बता रही, इससे उनकी मानसिकता पता चलती है।
पीएम ने कहा कि बार-बार जनता बीजेपी पर भरोसा जता रही है। हमें सबको साथ लेकर चलना है।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में इस जीत का राज भी बताया। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार की कार्य संस्कृति, कार्यकर्ताओं का सेवा भाव की वजह से ये मुकाम हासिल हुआ। हमने देश को नई राजनीति दी है।
पीएम ने कहा कि हमारे कुछ शुभचिंतक भी हैं जिन्हें इससे तकलीफ है कि आखिर भाजपा के जीतने का राज क्या है? अभी तक के परिणाम तक मैंने टीवी तो नहीं देखी और ये भी नहीं देखा कि EVM को गाली पड़नी शुरू हुई है या नहीं?
पीएम मोदी ने कहा कि बीते वर्षों में बीजेपी मुख्यालय ऐसे अनेक अवसरों का साक्षी बना है, आज हमारे लिए जनता को विनम्रता से नमन करने का एक और अवसर आया है। मैं त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड की जनता का सिर झुकाकर आभार व्यक्त करता हूं। यह चुनाव दिलों की दूरी समाप्त होने के साथ नई सोच का प्रतिबिंब है। अब नॉर्थ ईस्ट ना ही दिल्ली से दूर है और ना ही दिल से दूर। यह नया युग और नया इतिहास रचे जाने का पल है। चुनाव जीतने से ज्यादा मुझे संतोष है कि PM के कार्यकाल में बार-बार नॉर्थ ईस्ट जाकर के लोगों के दिलों को जीता।
वहीं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पूर्वोत्तर अब दिल्ली से और हमारे दिल से दूर नहीं है। आज के चुनाव परिणाम दिखाते हैं कि लोगों का लोकतंत्र में विश्वास है।
बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा ने कहा कि ये रिजल्ट जो आज हम देख रहे हैं, वो पीएम की दृष्टि के कारण हैं जिसमें गरीबों, महिलाओं को सशक्त बनाना शामिल है।
बीजेपी मुख्यालय में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत हुआ।

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा मुख्यालय पहुंचे हैं। उत्तर-पूर्व राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम बीजेपी मुख्यालय में जश्न का माहौल है।
नागालैंड विधानसभा चुनाव में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी ने सबसे ज्यादा 25 सीटें जीती हैं। भाजपा ने 12, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) ने 2, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ने 6 और नेशनल पीपुल्स पार्टी ने 5 सीटों पर जीत प्राप्त की है।
पश्चिम बंगाल CM ममता बनर्जी ने कहा कि सागरदिघी का उपचुनाव हम हार गए। मैं किसी को दोष नहीं देना चाहूंगी लेकिन यहां एक अनैतिक गठबंधन है जिसकी हम मज़बूती से आलोचना करेंगे। CPI(M)-कांग्रेस तो साथ है ही और भाजपा के वोट भी कांग्रेस को ट्रांसफर हुए हैं। आप ये सब चोरी-छुपे क्यों कर रहे हैं।

मुर्शिदाबाद जिले के सागरदिघी विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। उपचुनाव में जीत हासिल करने पर कांग्रेस उम्मीदवार बायरन विश्वास ने कहा, "ये सागरदिघी के जनता की जीत है। जितनी उम्मीद थी उससे ज़्यादा वोट मिले इसके लिए सागरदिघी के लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद।"
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि त्रिपुरा हो या नगालैंड, मेघालय में भी हमारी सीटें बढ़ी हैं... बीजेपी ने शानदार जीत हासिल की है और इसके लिए मैं तीनों राज्यों की जनता को धन्यवाद देता हूं।
दिल्ली: मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड के विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा भाजपा मुख्यालय पहुंचे।
देश की जनता आज संतुष्ट है, हर चुनाव में हमने देखा डबल इंजन की सरकार जो अच्छी सरकार चली है उसे जनता का आशीर्वाद मिला है: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल
उत्तर पूर्व के चुनाव परिणामों पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि इसका श्रेय PM को जाता है, उत्तर पूर्व में क्रांतिकारी बदलाव हुआ है। 2014 से पहले तक वहां की परिस्थिति थी कि वहां सड़कें बंद रहती, मुठभेड़ होते थे लेकिन 2014 के बाद से विकास हुआ।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट करते हुए बताया कि मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने फोन किया और अमित शाह से नई सरकार बनाने में उनका समर्थन मांगा।
असम के सीएम और बीजेपी नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट करते हुए कहा कि बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी ने मेघालय में अगली सरकार बनाने में नेशनल पीपुल्स पार्टी का समर्थन करने के लिए बीजेपी की राज्य इकाई, मेघालय को सलाह दी है।

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 32 सीटें जीतकर बहुमत का आंकड़ा पार किया है। टिपरा मोथा पार्टी को 13 सीटों पर, इंडिजिनस पीपल फ्रंट ऑफ त्रिपुरा को 1 सीट पर, कांग्रेस को 3 सीटों पर और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी(मार्क्सवादी) को 11 सीटों पर जीत मिली है।
मेघालय में सरकार गठन के लिए गठबंधन पर मंथन शुरू, एनपीपी को मिली 27 सीटें लेकिन बहुमत से दूर।
भाजपा
भाजपा
काँग्रेस
काँग्रेस
Thank you the people of Meghalaya for your support and blessings to BJP. I applaud @BJP4Meghalaya for their hard work to expand BJP’s footprints in the state.
BJP under PM @narendramodi Ji will leave no stone unturned in serving the people and creating a bright future for them.
— Amit Shah (@AmitShah) March 2, 2023
भाजपा को समर्थन और आशीर्वाद देने के लिए मेघालय की जनता का धन्यवाद: गृहमंत्री अमित शाह
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications