N Ramchander Rao बने तेलंगाना के बीजेपी अध्यक्ष, जानें क्यों है उन पर संघ से लेकर अमित शाह तक को भरोसा

N Ramchander Rao News: बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले प्रदेश अध्यक्षों की ताजपोशी की जा रही है। मंगलवार को तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष के तौर पर एन रामचंदर राव के नाम का ऐलान कर दिया गया है। वह केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी की जगह लेंगे। राव का अध्यक्ष चुना जाना तय था, क्योंकि नामांकन भरने वाले वह अकेले उम्मीदवार थे।

हालांकि, इस नियुक्ति के साथ ही बीजेपी में बगावत शुरू हो गई है। फायरब्रांड नेता और विधायक टी राजा सिंह ने विरोध जताते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। जानें कौन हैं एन रामचंदर राव जिन पर बीजेपी हाई कमान को पूरा भरोसा है।

N Ramchander Rao

N Ramchander Rao छात्र जीवन से कर रहे हैं राजनीति

आंध्र प्रेदश और तेलंगाना की राजनीति में एन रामचंदन राव परिचित नाम हैं। वह विद्यार्थी जीवन में ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ गए थे। संयुक्त आंध्र प्रदेश में वह बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता रह चुके हैं। तेलंगाना में उन पर कांग्रेस का मुकाबला करते हुए प्रदेश में पार्टी और संगठन को मजबूत बनाने की चुनौती है। वह इससे पहले संगठन में कई और पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं और एमएलसी भी रहे हैं। उन्हें संघ के करीबी लोगों में शुमार किया जाता है।

यह भी पढ़ें: T Raja Singh Resigns: तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष मुद्दे पर बवाल, फायरब्रांड नेता टी.राजा सिंह ने पार्टी छोड़ी

एन रामचंदर राव के नाम पर ही क्यों बनी सहमति

तेलंगाना प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष के लिए कई नाम चर्चा में थे। विधायक टी राजा सिंह भी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ना चाहते थे। डी. अरविंद और राजेंद्र जैसे नेताओं का नाम भी रेस में था। राव के पक्ष में जो बात गई वह है उनका संगठन में काम करने का चार दशक से ज्यादा का अनुभव। वह आरएसएस से जुड़े हुए हैं और एबीवीपी के सदस्य रहे हैं। संयुक्त आंध्र प्रदेश के प्रदेश सचिव रह चुके हैं। वह पेशे से वकील हैं और सार्वजनिक जीवन में लगातार सक्रिय रहे हैं।

इसके अलावा, 66 साल के राव ब्राह्मण समुदाय से आते हैं और चुनावी गणित और समीकरणों के लिहाज से यह बात भी उनके पक्ष में गई है। उनके ऊपर प्रदेश में बीजेपी के संगठन को मजबूत करना है और चुनावी जीत के लिए बूथ स्तर तक कैडर मजबूत करने की जिम्मेदारी है। कहा जाता है कि आरएसएस भी राव के नाम पर राजी था इसलिए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढे़ंं: तेलंगाना में भी राजा रघुवंशी जैसी हत्या, शादी के कुछ हफ्तों बाद ही पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची खूनी कहानी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+